Shardiya navratri 2025 ghatasthapana muhurat: हिंदू कैलेंडर के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का महापर्व और 9 दिवसीय डांडिया रास और गरबा उत्सव प्रारंभ होता है जो नवमी तक चलता है। इस बार यह त्योहार 22 सितंबर सोमवार से प्रारंभ होकर 01 अक्ट़बर 2025 बुधवार को समाप्त होगा। यानी 10 दिनों का यह पर्व रहेगा। इसमें तृतीया तिथि दो दिन रहेगी। 22 सितंबर को कलश और घट स्थापना होगी और 30 सितंबर को दुर्गाष्टमी यानी महाष्टमी रहेगी। 2 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा रहेगा। इस बार यह नवरात्र कई शुभ योगों में प्रारंभ हो रही है।
महिला क्रिकेट की शक्ति, एकता और अदम्य उत्साह का जश्न मनाते हुए, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए आधिकारिक कार्यक्रम गीत 'ब्रिंग इट होम' लॉन्च किया, क्योंकि इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट से पहले उत्साह लगातार बढ़ रहा है।प्रशंसित भारतीय गायिका श्रेया घोषाल द्वारा प्रस्तुत यह गीत लय, सुर और भावनाओं का एक ऊर्जावान मिश्रण है, और इसका उद्देश्य दुनिया भर के प्रशंसकों को एकजुट करना है।
Happy navratri 2025:: नवरात्रि, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है, जो देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित है। यह पर्व भारत और दुनिया के कई हिस्सों में बहुत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इन नौ दिनों के दौरान, भक्त देवी दुर्गा की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। हर दिन देवी के एक अलग रूप की पूजा की जाती है, और हर रूप का अपना विशेष महत्व है। इस बार नवरात्रि पर्व 22 सितंबर सोमवार से प्रारंभ होकर 01 अक्ट़बर 2025 बुधवार को समाप्त होगा। यहां नवरात्रि पर्व के लिए माता की आराधना करते कुछ सन्देश दे रहे हैं जिन्हें आप अपने परिवार और मित्रों को भेज उन्हें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
We use cookies to enhance your browsing experience, serve personalized ads or content, and analyze our traffic. By clicking "Accept", you consent to our use of cookies.