Hindi Current Affairs

Thu, 16 Jul 2026

Notifications




Weather Update News : दिल्ली में लौटी उमस, MP समेत इन राज्‍यों में धीमा हुआ मानसून, यहां भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update News : दिल्ली में लौटी उमस, MP समेत इन राज्‍यों में धीमा हुआ मानसून, यहां भारी बारिश का अलर्टWeather Update News : राजधानी दिल्ली में बुधवार तड़के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन इसके बाद मौसम फिर गर्म और उमसभरा हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। दूसरी ओर पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 7 दिनों तक और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है, जबकि IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, झारखंड और महाराष्ट्र में बारिश की चेतावनी दी है।