Web Viral

Wed, 21 Oct 2026

Notifications




अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती, बोले सीएम डॉ मोहन यादव, 950 से अधिक लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती, बोले सीएम डॉ मोहन यादव, 950 से अधिक लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्रमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का सीएम डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार नए पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए 200 नए सांदीपनि विद्यालय भवन मंजूर किए जाते हैं। जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 200 सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत भी 200 नए विद्यालय भवनों का निर्माण होगा। उन्होंने उन्होंने कार्यक्रम में 950 से अधिक पात्र लोगों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।