Yoga

Sun, 13 Sep 2026

Notifications




हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में गत दिवस आयोजित एक भव्य समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत के विचारोत्तेजक व्याख्यानों पर आधारित ग्रंथ "डा मोहन भागवत संदेश " का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंचासीन महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद, आल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डा उमेर अहमद इलियासी, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डा अशोक कुमार वार्ष्णेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एवं राज्य के पूर्व गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्र ने ग्रंथ के रचयिता सुप्रसिद्ध पत्रकार एवं साहित्यकार कृष्ण मोहन झा को उनकी नवीनतम कृति के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा विगत डेढ़ दशकों के दौरान विभिन्न समारोहों के मंच से जो महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए हैं उनकी उन्होंने इस ग्रंथ में सूक्ष्म विवेचना की है।उनका यह प्रयास उन्हें भूरि भूरि प्रशंसा का अधिकारी बनाता है।