dharma sangrah

Romance

Sun, 15 Nov 2026

Notifications




जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासतभारत की स्वतंत्रता का इतिहास केवल राजमहलों, युद्धभूमियों और राजनीतिक आंदोलनों की कथा नहीं है। इसकी नींव उन अनगिनत प्रतिरोधों,बलिदानों और जनसंघर्षों ने भी रखी,जिनकी आवाज लंबे समय तक राष्ट्रीय विमर्श में पर्याप्त स्थान नहीं पा सकी। जंगलों,पहाड़ियों और दूरस्थ अंचलों में जनजातीय समुदाय अपनी भूमि, संस्कृति,परंपराओं और स्वाभिमान की रक्षा के लिए औपनिवेशिक सत्ता से जूझ रहे थे। उनके लिए स्वतंत्रता महज शासन परिवर्तन नहीं,बल्कि अपनी जीवन-पद्धति और सामुदायिक अधिकारों को बचाने का संकल्प थी। इसलिए 1857 को अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक निर्णायक व्यापक विद्रोह मानते हुए भी यह याद रखना जरूरी है कि प्रतिरोध उससे बहुत पहले शुरू हो चुका था।