साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए एक राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से अफवाह तेजी से फैल रही थी कि रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगा। इन खबरों ने उत्तर भारत में रजनीकांत के फैंस और सिनेमाप्रेमियों को काफी निराश कर दिया था।
विजय और उल्लास के महापर्व विजयादशमी (दशहरा) का यह पावन दिन इस वर्ष 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की शाश्वत विजय की याद दिलाता है।
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की यूके में शूटिंग पूरी हो गई है। अब फिल्म की टीम मुंबई में 20 दिनों के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग करेगी। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह अपने प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में साइंस-फिक्शन, एक्शन और सर्वाइवल का रोमांच देखने को मिलेगा।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में VLF India ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर VLF Strada लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे City और Max दो वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत और रेंज को देखते हुए बाजार में इसका मुकाबला Yamaha EC-06 और Suzuki E-Access जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा।
इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के 'शिवजी की बरात' वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग जीवनभर भगवान राम का विरोध करते रहे, वे आज शिवजी की बरात की बात कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के मार्च को लेकर कहा कि यह शिवजी की बरात नहीं, बल्कि हुड़दंगियों की जमात है।
Maa kushmanda: नवरात्रि के चौथे पावन दिन नवदुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्मांडा की आराधना की जाती है। अपनी मंद और मधुर मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना करने के कारण इन्हें 'कूष्मांडा' कहा गया। देवी माँ का यह स्वरूप असीम कांति, ऊर्जा और चराचर जगत में प्राणशक्ति का संचार करने वाला है।
बॉलीवुड के 'नवाब' और अपनी संजीदा अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता सैफ अली खान ने आखिरकार डिजिटल दुनिया से दूरी खत्म कर दी है। हमेशा सोशल मीडिया और पैपराजी कल्चर से खुद को अलग रखने वाले सैफ अली खान ने आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू कर लिया है।
शारदीय नवरात्रों में माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ी भारी भीड़ ने यात्रा व्यवस्था की परीक्षा शुरू कर दी है। पहले ही दिन भवन परिसर में दर्शनों के लिए करीब डेढ़ किमीर तक कतारें लगीं। खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर सेवा भी प्रभावित रही। ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुगम बनाए रखना श्राइन बोर्ड और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है।
माता सती के जहां जहां अंग गिरे वह सभी शक्तिपीठ बने और जहां रक्त गिरा वह रक्तिपीठ बने। प्रमुख 51 शक्तिपीठों में से 7 ऐसे शक्तिपीठ हैं जहां जाकर भक्त कभी भी खाली हाथ नहीं लौटा है। नवरात्रि में यह शक्तिपीठ और भी ज्यादा जागृत हो जाते हैं। यदि आप यहां नहीं गए हैं तो एक बार जरूर जाएं।
Weather Update 12 October : मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना सिस्टम भारत में दिल्ली-हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश तक फैला है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भारतीय सिनेमा में इन दिनों भक्ति, अध्यात्म और सिद्ध संतों के दिव्य जीवन पर आधारित कहानियों को दर्शक सिर-आंखों पर बिठा रहे हैं। हाल ही में नीम करोली बाबा के अध्यात्मिक सफर पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने दुनियाभर में 424 करोड़ रुपए से अधिक का ऐतिहासिक कारोबार कर बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।
Donald Trump Russia Diesel Import: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से डीजल आयात का रास्ता साफ कर दिया है, जबकि भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए भारी शुल्क की धमकी दी गई थी। जानिए अमेरिका के इस दोहरे रवैये पर भारत का क्या रुख होगा।
रियालिटी शो 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार के दौरान दो धाकड़ वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी। शनिवार को टीवी अभिनेता मनीष गोयल और रविवार को मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन ने शो में कदम रखा। हालांकि, घर के भीतर नकुल धुल का सफर 24 घंटे से ज्यादा लंबा नहीं टिक सका।
दिल्ली मेट्रो में हुई मारपीट में एक शख्स की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए एक पूर्व IAS और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। घटना 8 अक्टूबर 2026 की शाम की है। जहां मंडी हाउस से सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच 48 साल के पवन शर्मा के साथ मारपीट में वह घायल हो गए थे, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Delhi Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में भारी प्रदर्शन हुआ। जानिए कैसे 'बिना किसी नेता' वाली यह भीड़ सुरक्षा बलों और प्रशासन के लिए नई पहेली बन गई है।
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ ने वैश्विक स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म लगातार तीन हफ्तों तक नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। इसके साथ ही फिल्म को कई देशों में दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
भारतीय सिनेमा में अक्सर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है, लेकिन जब इसमें समाज की रूढ़िवादी सोच को बदलने का तड़का लगा हो, तो फिल्म की चर्चा होना लाजमी है। जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय की प्रोडक्शन कंपनी 'कलर येलो' एक बेहद अनोखी और दिलचस्प फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'नखरेवाली' है।
shivraj singh chouhan protest: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मामा) अपनी ही पार्टी की डॉ. मोहन यादव सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ खुलकर मोर्चे पर आ गए हैं।
बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन सनी लियोनी एक बार फिर अपने बोल्ड और एलीगेंट फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सनी डार्क शेड की जालीदार और वेलवेट एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के सभी नेता मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे और याचिका दायर करेंगे। चीफ जस्टिस ने हमसे याचिका दायर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है।
राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रशर प्लांट दोबारा शुरू कराने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
ऋषभ शेट्टी की बहुचर्चित पौराणिक-एक्शन ड्रामा फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' में खलनायक राजा कुलशेखर की भूमिका निभाकर दर्शकों और समीक्षकों की वाहवाही लूटने वाले अभिनेता गुलशन देवैया एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्मों में पौराणिक व काल्पनिक किरदारों को निभाने की चुनौतियों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए।
कुंभ राशि के राहु का कर्क राशि के मंगल और गुरु के साथ षडाष्टक योग चल रहा है तो दूसरी ओर मीन केशनि का कर्क के मंगलऔर गुरु के साथ नवपंचम योग चल रहा है और तीसरी ओर सिंह केतु का शनि के साथ षडाष्टक योग चल रहा है। इसी के साथ सूर्य और शनि का समसप्तक योग भी चल रहा है इस सभी योग के चलते इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, पलट जाएगी इनकी किस्मत।
12 अक्टूबर 2026 से 4 दिसंबर 2026 तक बुध ग्रह बृहस्पति के नक्षत्र विशाखा (तुला और वृश्चिक राशि) में गोचर करेंगे। बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक हैं, जबकि विशाखा नक्षत्र विस्तार, महत्वाकांक्षा और लक्ष्य प्राप्ति का प्रतीक है। जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव।
भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपने जीवन का 84वां पड़ाव पूरा कर चुके हैं। पांच दशकों से अधिक समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे इस अभिनेता को उनके जन्मदिन के खास मौके पर दुनिया भर के प्रशंसकों और भारतीय फिल्म उद्योग के दिग्गज कलाकारों से ढेरों शुभकामनाएं और प्यार मिला।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सरकार को पाकिस्तान सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। साथ ही राज्य में इमरजेंसी लगा दी है। ऐसा इमरान खान के समर्थन में होने जा रहे एक मार्च से पहले किया गया है
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करते ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल चर्चा में आ गए हैं। घर में कदम रखते ही उन्होंने अपने उस विवादित वीडियो पर बड़ा खुलासा किया है, जिसको लेकर हाल ही में इंटरनेट पर भारी बवाल मचा हुआ था।
गंगा आरती की तर्ज पर कोसी नदी पर पहली बार शुरू हु्ई महाआरती। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां कोसी का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, मां गिरिजा देवी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था हमारी धार्मिक पंरपराओं को और अधिक समृद्ध बनाती है।
बॉलीवुड निर्माता एकता कपूर ने भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और बोल्ड ड्रामों में से एक 'द डर्टी पिक्चर' के सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। वर्ष 2011 में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के ठीक 15 साल बाद 'द डर्टी पिक्चर 2' पर काम शुरू हो चुका है। एकता कपूर के इस ऐलान के बाद से ही बॉलीवुड गलियारों और सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है।
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक हुए निधन से पूरा देश और बॉलीवुड जगत स्तब्ध है। अब उनके निधन की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आ गई है। गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के वरिष्ठ डॉक्टरों ने उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए पुष्टि की है कि अभिनेता का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।
राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेता आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। राहुल सीजेआई से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपना चाहते थे। हालांकि सीजेआई ने मुलाकात से इनकार करते हुए याचिका दायर करने को कहा। इस बीच राहुल की एक पोस्ट का बाद सवाल उठ रहा है कि क्या सीजेपी नेता भी आज विपक्ष के मार्च में शामिल होंगे?
जगतजननी मां आदिशक्ति की आराधना के पवित्र पर्व नवरात्रि का गुजरात में भक्ति भाव और उत्साह के साथ शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर गुजरात पर्यटन निगम द्वारा अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध GMDC ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का रंगारंग शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दीप प्रज्वलित कर इस भव्य महोत्सव का उद्घाटन किया।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवराज के संसदीय क्षेत्र बुधनी विधानसभा के कोसमी गांव में वन विभाग और प्रशासन द्वारा आदिवासियों के घरों पर बुलड़ोजर चलाने पर शिवराज रविवार को भड़क गए और धरने पर बैठ गए।
India alliance Supreme Court march : विपक्ष के मार्च से पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है। वह सोमवार को सीजेआई से मिलना चाहते थे। उन्हें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बात करनी थी।
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी इंडिया गठबंधन आज सुबह सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा। मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्त। विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में आज 6 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए दीन दयाल मार्ग, जहांगीर मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, महाराजा रणजीत सिंह मार्ग समेत कई रास्तों पर जाने से बचने को कहा।
Top News 12 October : CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम तक मार्च। राहुल गांधी से नहीं मिलेंगे CJI सूर्यकांत। दिल्ली में आज सुबह बारिश से गिरा पारा। तुकाराम मुंढे एमपीएससी ने नए सचिव होंगे। भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया। पल पल की जानकारी...
Latest News Today Live Updates in Hindi : विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेता सोमवार को बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ‘इंडिया’ गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता मार्च में शामिल हैं। पल पल की जानकारी...
INDvsWI विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद सधी हुई गेंदबाजी का ईनाम भारत को आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में मिला जब टीम ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से मात दे दी। 223 रनों का पहाड़ नुमा लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत काफी धीमी रही।
भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी से बंगाल की टीम ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में रविवार को पहले दिन दिल्ली की पहली पारी 77.3 ओवर में 240 रन पर समेट दी।
INDvsWI अभिषेक शर्मा की 67 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में 20 ओवर में 10 विकेटों के नुकसान पर 223 रन बना लिए। यह पारी बंद चालू मोटर की तरह रही। एक समय ऐसा लग रहा था भारत रांची टी-20 से ज्यादा रन बनाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने ऐलान किया है कि पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना प्रदर्शन फिर शुरू करेगी। उन्होंने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने और पार्टी के अन्य नेताओं ने भविष्य में प्रदर्शन नहीं करने के लिए बॉन्ड पर हस्ताक्षर किए हैं।
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को बीच रास्ते में हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा। विमान के ओवरहेड बिन यानी सीटों के ऊपर बने सामान रखने वाले स्थान में रखे एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने की जानकारी मिली थी।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब नए पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच हुआ यह विवाद इतना बढ़ा कि नौबत जूता-फेंक तक आ गई।
AUSvsIND सूर्यांश शेडगे के तेजतर्रार 66 रन और तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के तीन विकेट की मदद से भारत ए ने रविवार को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रन से हराया लेकिन मेहमान टीम ने शृंखला 2-1 से अपने नाम की।
INDvsWI वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ होलकर स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज टीम में एक बदलाव है। रोमारिया शेफर्ड को आज आराम दिया गया है। वहीं भारतीय टीम में दो बदलाव है। नितीश कुमार रेड्डी को शिवम दुबे की जगह और प्रिंस यादव को कुलदीप यादव की जगह मौका दिया गया है।
भारत के उदयवीर सिद्धू ने रविवार को आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।चौबीस वर्षीय उदयवीर ने फाइनल में 240.6 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। जर्मनी के क्रिस्टियन रिट्ज (240.1) ने रजत जबकि इटली के पाओलो मोन्ना (219.8) ने कांस्य पदक जीता।
Unicef India ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार एजेंसी की सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। इस नई भूमिका में, मंधाना बच्चों और युवाओं के समान अधिकारों और अवसरों की वकालत करने के अपने पूर्व के कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' अपने 9वें सीजन के साथ हमेशा के लिए अलविदा कहने जा रहा है। साल 2004 में शुरू हुए इस आइकॉनिक शो ने भारतीय टेलीविजन और OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट टॉक शोज के मायने पूरी तरह बदल दिए थे।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए फिन ऐलन, लॉकी फ़र्ग्यूसन और टिम साइफर्ट को टीम में वापस बुलाया है। इसके अलावा रचिन रवींद्र चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी करेंगे। वह पिछले महीने एक प्रोमो शूट के दौरान कंधे में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे।
बॉलीवुड के सबसे चहेते और पावर कपल्स में शुमार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खूबसूरत फेज का आनंद ले रहे हैं। पहली बार माता-पिता बनने के लगभग एक साल बाद यह कपल अब अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।