मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. फैक्ट चेक
  4. fact check : parsi woman giving birth to 11 children in a single birth
Written By
Last Modified: बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (22:20 IST)

Fact check : महिला ने 11 बच्चों को एकसाथ दिया जन्म, जानिए वायरल फोटो का सच

Birth of 11 children
सोशल मीडिया पर किसी फोटो और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया जाता रहता है। वहीं किसी पुरानी फोटो और वीडियो को नया बताकर भी उसे शेयर किया जाता है। कई बार सच्चाई कोसों दूर होती है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग बिना सच जाने उसे वायरल करते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर आजकल एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक टेबल पर 11 नवजात बच्चों को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पारसी समुदाय की एक महिला ने सूरत गुजरात के नानपुरा अस्पताल में 11 बेटों को जन्म दिया। इसके साथ ही वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इसके फोटो भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो को फेसबुक पोस्ट पर कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सूरत के नानपुरा अस्पताल में सफल डिलीवरी : एक पारसी महिला ने 11 बेटों को जन्म दिया, यह दुनिया की पहली घटना है, सभी बेटे सुरक्षित हैं।

झूठा दावा : सोशल मीडिया पर किया गया दावा झूठा है। यह 2011 की घटना है जब सूरत स्थित इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) क्लिनिक ने 11 नवंबर, 2011 को 11 महिलाओं को सफलतापूर्वक 11 लड़कों को जन्म देने में मदद की। 2 मिनट 10 मिनट के वीडियो में एक ऑपरेशन के अंदर एक महिला की सी-सेक्शन सर्जरी दिखाई गई है।
ये भी पढ़ें
रूस ने किया नई मिसाइल का परीक्षण, पुतिन की पश्चिमी देशों को चेतावनी, बोले- हमें धमकाने वालों को 2 बार सोचना पड़ेगा...