1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Baby born with 4 arms and 4 legs

अद्भुत! 4 हाथ और 4 पैरों वाले बच्‍चे का हुआ जन्‍म, लोगों की लगी भीड़

Birth of child
बिहार के कटिहार जिले में चौंकाने वाली बात सामने आई। लोग इसे कुदरत का अद्भुत करिश्मा भी मान रहे हैं। यहां के सरकारी अस्पताल में एक महिला ने 4 हाथों और 4 पैरों वाले स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। पैदा हुए इस बच्चे को लोग भगवान का अवतार मान रहे हैं।

खबरों के अनुसार, इस अद्भुत बच्चे के जन्म के बाद कोई इसे कुदरत का करिश्‍मा तो कोई भगवान का अवतार बता रहा है। वहीं इस बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लग गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जन्म के बाद मां और बच्चा दोनों स्‍वस्थ हैं।

इस नवजात को जन्म देने वाली महिला मुफ्फसिल इलाके के हफ्लागंज गांव की है। बच्‍चे के पिता खुद भी हैरान हैं। इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि इसे अद्भुत नहीं, बल्कि फिजिकली दिव्यांग कहेंगे। गर्भावस्था के दौरान किसी कारणवश ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है।
(फाइल फोटो)
अगला लेख
सेबी ने निवेशकों को जागरूक करने के लिए पेश किया मोबाइल ऐप 'साथी'