गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who is Amreen Sekho, Married to Himachal Pradesh Minister Vikramaditya
Last Updated : सोमवार, 22 सितम्बर 2025 (11:34 IST)

कौन हैं अमरीन सेखो? हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य से की शादी?

Amreen Sekho
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज 22 सितंबर को अमरीन से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी चंडीगढ़ में होने जा रही है। विक्रमादित्य प्रोफेसर अमरीन सेखो से शादी कर रहे हैं। यह विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी है। जानते हैं विक्रमादित्य की दुल्हन अमरीन सेखों के बारे में।

कौन हैं अमरीन : अमरीन और विक्रमादित्य दोनों पुराने दोस्त रहे हैं। अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी में असिसटेंट प्रोफेसर हैं। अमरीन सिख परिवार से हैं, उनके पिता सरदार जोतिंदर सिंह सेखो और मां ओपिंदर कौर हैं। जोतिंदर सिंह सेखो पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वकील हैं। यह परिवार पंजाब से संगरुर जिले का रहने वाला है, लेकिन अब चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में रहता है।

कितनी पढ़ी लिखी हैं अमरीन : अमरीन ने पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University) और हार्वर्ड (Harvard University) से शिक्षा प्राप्त की है। अमरीन ने इंग्लिश और साइकोलॉजी में डबल मास्टर्स किया है। उन्होंने साइकोलॉजी में पीएचडी भी की है।

विक्रमादित्य की पहली शादी और तलाक : विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी 2019 में हुई और राजस्थान के आमेट की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत उनकी पत्नी बनीं। कुछ घरेलू मतभेदों के चलते यह रिश्ता नवंबर 2024 में तलाक के साथ खत्म हो गया। 17 अक्टूबर 1989 को जन्में विक्रमादित्य सिंह अपने पिता कांग्रेस नेता और 6 बार हिमाचल प्रदेश के सीएम रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह भी सांसद रही हैं। बता दें कि बुशहर के शाही परिवार के सदस्य वीरभद्र सिंह को प्यार से ‘राजा साहब’ कहा जाता था। वहीं विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। साल 2024 में मंडी लोकसभा सीट से वह अभिनेत्री कंगना रनौत से चुनाव हार गए थे।
Edited By: Navin Rangiyal 
ये भी पढ़ें
Rupee Vs Dollar : अमेरिकी Dollar के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी है 1 डॉलर की कीमत