1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rupee falls against dollar in early trade

Rupee Vs Dollar : अमेरिकी Dollar के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी है 1 डॉलर की कीमत

Rupee falls against dollar in early trade
Rupee Vs Dollar News : रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ पांच पैसे टूटकर 88.21 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.20 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद फिसलकर 88.21 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को चार पैसे की बढ़त के साथ 88.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.20 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद फिसलकर 88.21 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को चार पैसे की बढ़त के साथ 88.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.77 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 475.16 अंक की गिरावट के साथ 82,151.07 अंक पर और निफ्टी 88.95 अंक फिसलकर 25,238.10 अंक पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 390.74 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कौन हैं अमरीन सेखो? हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य से की शादी?