सम्बंधित जानकारी
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल, बैलगाड़ी में बैठकर सगाई करने पहुंचे बेटे और होने वाली बहू
- ब्राहमण बेटियों पर विवादित बयान देने वाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नरोत्तम मिश्रा का अल्टीमेटम, BJP दिग्गजों ने भी खोला मोर्चा
- सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले CM डॉ. मोहन यादव, कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी
- ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान पर IAS संतोष वर्मा पर एक्शन की तैयारी, विधानसभा में गूंजेगा मामला!
- गौहरगंज में मासूम से रेप के आरोपी सलमान के गिरफ्तारी और शॉर्ट एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी!
सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)
Madhya Pradesh news in hindi : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव ने रविवार को उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में डॉ. इशिता पटेल से विवाह किया। ALSO READ: सीएम डॉ. मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल, बैलगाड़ी में बैठकर सगाई करने पहुंचे बेटे और होने वाली बहू
डॉक्टर अभिमन्यू यादव और डॉक्टर इशिता यादव के साथ 21 अन्य जोड़े भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह बंधन में बंधे। ये सभी नव दंपति सभी समाज वर्ग से हैं।
राज्यपाल मंगूभाई पटेल, योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और नवयुगल को आशीर्वाद दिया। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मोहन यादव कैबिनेट के मंत्रियों समेत कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सामूहिक विवाह समारोह स्थल, उज्जैन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 128वां संस्करण सुना। प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन हमेशा की तरह इस बार भी जनसेवा के लिए नई शक्ति और ऊर्जा देने वाला रहा।
गौरतलब है कि डॉक्टर अभिमन्यु की सगाई 8 महीने पहले खरगोन जिले के रहने वाले किसान दिनेश पटेल यादव की बेटी इशिता यादव से तय हुई थी। डॉ. अभिमन्यु यादव ने एमबीबीएस के साथ मास्टर ऑफ सर्जन की डिग्री हासिल की है जबकि इशिता यादव ने भी एमबीबीएस किया है।
