शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Stock markets rose in early trade
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 (11:15 IST)

शुरुआती कारोबार में Share Bazaar में आई तेजी, Sensex 83 हजार के पार, Nifty भी रहा बढ़त में

Stock markets rose in early trade
Share Market Update News : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अपनी प्रमुख ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद आईटी शेयरों में खरीदारी से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ खुले। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 447.5 अंक बढ़कर 83,141.21 पर पहुंच गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 118.7 अंक चढ़कर 25,448.95 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और टाटा मोटर्स में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस साल ब्याज दरों में दो अतिरिक्त कटौती का संकेत दिया, जिससे कारोबारी भावना मजबूत हुई। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और टाटा मोटर्स में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक लाल निशान में थे।
वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 67.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,124.54 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें