Latest Business News

Thu, 29 Oct 2026

Notifications




सीएम डॉ. मोहन यादव ने उठाया नक्सल प्रभावित रहे इलाकों का बीड़ा, डेवलपमेंट से जुड़ेंगे यहां के 100 गांव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उठाया नक्सल प्रभावित रहे इलाकों का बीड़ा, डेवलपमेंट से जुड़ेंगे यहां के 100 गांवमध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास की नई पहल कर रहे हैं। उन्होंने बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों को चिह्नित किया है। सीएम डॉ. यादव ने इन गांवों की जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत उनके नेतृत्व में 26 और 28 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकारी बैहर, बिरसा, लांजी और किरनापुर विकासखंड के गांवों में पहुंचे। अधिकारियों ने यहां ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं, स्थानीय समस्याओं और विकास की संभावनाओं की जानकारी जुटाई गई। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों के आधार पर गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और रोजगारमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।