1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. gold-silver-price-today-mcx-gold-silver-jumps

सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन उछाल, सोने में 4000 की तेजी, 8,500 रुपए महंगी हुई चांदी

‍gold silver
Gold Silver Price in India : सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन तेजी है। MCX पर आज सोना 4000 रुपए की तेजी के साथ 1,28,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत भी 8,500 रुपए बढ़कर 1,58,600 रुपए प्रति किलो हो गई।
 
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,675 रुपए चढ़कर 1.25 लाख के पार पहुंच गया। गुरुवार को यह 1.23 लाख रुपए पर था। एक किलो चांदी शुक्रवार को ही 5,928 रुपए चढ़कर 1.53 लाख पर पहुंच गई है। यह गुरुवार को 1.47 लाख रुपए पर थी। 2 दिन में सोना 4,278 और चांदी 10,330 रुपए महंगी हुई है।
 
गुड रिटर्न्स डॉट कॉम के अनुसार, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,550 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,16,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत भी 5,000 रुपए बढ़कर 1,70,000 रुपए प्रति किलो है।
 
बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने कहा कि सोने चांदी को होल्ड पर रखा जा सकता है। मुनाफा वसूली की स्थिति भी बनती दिखाई दे रही है। हालांकि बाजार में अभी तेजी की संभावना बनी हुई है। 4 दिसंबर के बाद चांदी उछलकर 1,70,000 से 1,75,000 रुपए प्रति किलो और सोना 1,30,000 से 1,35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है।
 
नोट: बाजार में कीमतें और अनुमान समय व परिस्थितियों के अनुसार बदल सकते हैं। किसी भी निवेश या खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।
अगला लेख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना