1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. DMK support for the Delimitation Bill

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

Kanimozhi
परिसीमन बिल पर डीएमके ने सरकार के समर्थन का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि हमे जो चाहिए था, वो मिल गया। अब हमें कोई आपत्ति नहीं है।

बता दें कि अगले सप्ताह संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार परिसीमन बिल पेश करने की तैयारी में है। इस परिसीमन बिल के जरिए पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा की सीटें बढ़ जाएगी। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल इस बिल के खिलाफ हैं। पिछली बार सरकार को संसद में इस बिल पर हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इस बार सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। एक-एक सांसद जुटाए जा रहे हैं। इसी कड़ी तमिलनाडु की मुख्य राजनीतिक पार्टी डीएमके को भी अपने पाले में कर लिया गया है।

डीएमके के 22 सांसद केंद्र के साथ: डीएमके के 22 सांसद अब परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करने जा रही है। शनिवार शाम डीएमके सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद डीएमके सांसद कनिमोझी ने परिसीमन बिल पर सरकार के समर्थन का ऐलान किया।

DMK की सभी मांगें इसमें शामिल: अमित शाह से मुलाकात के बाद DMK सांसद कनिमोझी ने कहा, "हमने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है, क्योंकि DMK की सभी मांगें इसमें शामिल कर ली गई हैं। यह संसद में पिछली बार हमारी कही गई बातों और 2024 में DMK द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुरूप है। जब यह विधेयक पहले पेश किया गया था, तब हमारी मांग थी कि परिसीमन, सांसदों की संख्या में बढ़ोतरी और सीटों का आवंटन 1971 की जनगणना के आधार पर हो।

2011 की जनगणना के आधार पर स्वीकार नहीं था: कनिमोझी ने यह भी बताया कि पहले डीएमके ने इसका विरोध क्यों किया था। कनिमोझी ने कहा कि उस समय वे इसके लिए तैयार नहीं हुए और इसे 2011 की जनगणना के आधार पर रखा, जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते थे, क्योंकि इससे तमिलनाडु के सांसदों की संख्या कम हो जाती। साथ ही, उस विधेयक में इस बात की भी कोई गारंटी नहीं थी कि 50% की बढ़ोतरी सभी राज्यों के बीच समान रूप से बांटी जाएगी।
अगला लेख
BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?