1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mohammad Siraj excluded from the christchurch test

क्राइस्टचर्च टेस्ट से भी बाहर होकर सिराज ने सनग्लासेस से छुपाए आंसू (Video)

Mohammad Siraj
मोहम्मद सिराज को वेलिंगटन टेस्ट के बाद क्राइस्टचर्च टेस्ट से भी बाहर कर दिया गया। दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने एक ही बदलाव किया जिसमें गुरुनरू बरार को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह खिलाया गया। उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई।

हालांकि पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट से भी मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर प्रशंसको और विशेषज्ञों की बहस जारी रही। भोजनकाल के शो में मुरली कार्तिक ने सनग्लासेस लगाए सिराज को देखकर कहा कि शायद वह अपनी भावनाएं छुपा रहे हैं। इस वार्तालाप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ।
निर्णय से खफा थे शास्त्री और गावस्कर

इससे पहले भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच की अंतिम एकादश से मोहम्मद सिराज को बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन को इस तेज गेंदबाज के अनुभव को ध्यान में रखना चाहिए था।

पिछले हफ्ते मचा था सियासी घमासान

19 नवंबर को वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन मोहम्मद सिराज को अंतिम ग्यारह में ना लेने का निर्णय पहले एक क्रिकेटीय गलती या गुंजाइश के रूप में देखा जा रहा था। पहले दिन तो पूर्व खिलाड़ियों ने इस निर्णय की आलोचना की थी लेकिन टेस्ट के चौथे दिन तक आते आते इस पर सियासी घमासान शुरु हो गया।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने यह आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया कि क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को धर्म के कारण न्यूजीलैंड शृंखला के लिए भारतीय टीम से बाहर रखा गया है। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन पर राजनीतिक ध्रुवीकरण और तुष्टीकरण का आरोप लगाया।

इमरान मसूद ने दावा किया कि सिराज का चयन उनकी धार्मिक पहचान के कारण नहीं हुआ। मसूद ने कहा, ‘‘उनका नाम मोहम्मद सिराज है, इसीलिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।’तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि भारत में किसी के साथ भी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता और न ही किसी को अवसरों से वंचित रखा जाता है।

पिछले साल से 20 KPH घटी गति, अंतिम 10 पारियों में लिए सिर्फ 11 विकेट

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में वाकई सिराज की पेस कम थी, जो 120 के आखिर और 130 की शुरुआत के आसपास थी।अंतिम 10 पारियों यानि कि 5 टेस्ट में वह कुल 11 विकेट ले पाए। वहीं उन्होंने 42.81 की औसत से 471 रन दिए वहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 92.72 का है। हालांकि उनके पक्ष में यह तर्क दिया जा सकता है कि वह SENA देशों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। पिछले साल इंग्लैंड में पाँच टेस्ट मैचों में 1113 गेंदें फेंकीं और और सीरीज़-बेस्ट 23 विकेट लिए।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
कीवी कप्तान और कीपर के अर्धशतकों के बावजूद भारत ने लिए 5 विकेट