कीवी कप्तान और कीपर के अर्धशतकों के बावजूद भारत ने लिए 5 विकेट
INDvsNZ तेज गेंदबाज आकाश दीप भारतीय गेंदबाजों में सबसे प्रभावशाली रहे जबकि जसप्रीत बुमराह ने भी दबाव बनाया लेकिन अन्य गेंदबाजों के औसत प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 246 रन बनाने में सफल रहा।
पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ जिसमें पहला और तीसरा सत्र न्यूजीलैंड के नाम रहा जबकि भारत ने दूसरे सत्र में दबदबा बनाया।डेवोन कॉनवे (79 गेंद पर 31 रन) पहले सत्र में आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे। न्यूजीलैंड ने दूसरे सत्र में कप्तान टॉम लैथम (128 गेंद पर 59), हेनरी निकोल्स (46 गेंदों में 16) और रचिन रविंद्र (00) के विकेट गंवाए।
डेरिल मिचेल (74 गेंद में 31) तीसरे सत्र में पवेलियन लौटने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। स्टंप उखड़ने के समय विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (117 गेंद पर नाबाद 53) और ग्लेन फिलिप्स (64 गेंद पर नाबाद 36) क्रीज पर डटे हुए थे। यह दोनों अभी तक छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़ चुके हैं।
भारत की तरफ से आकाश दीप ने 52 रन देकर दो जबकि गुरनूर बराड़ (52 रन देकर एक), अंशुल कंबोज (56 रन देकर एक) और वाशिंगटन सुंदर (36 रन देकर एक) ने एक-एक विकेट लिया है। बुमराह (19 ओवर 37 रन) ने दबाव बनाए रखा लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला।
वाशिंगटन की टर्न और उछाल लेती गेंद मिचेल के बल्ले को स्पर्श करके लेग स्लिप में ध्रुव जुरेल के पास चली गई जिन्होंने बड़ी कुशलता से उसे कैच किया। इससे मिचेल और टॉम ब्लंडेल के बीच पांचवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी का अंत भी हुआ।
ब्लंडेल ने अपनी एकाग्रता का शानदार नमूना पेश किया जबकि पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले फिलिप्स फिर से सहज नजर आए जिससे भारत की परेशानी बढ़ गई।आकाश ने थोड़ा पुरानी पड़ चुकी कूकाबुरा गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की और उन्हें पर्याप्त स्विंग मिली जिससे उन्होंने क्रीज पर अच्छी तरह पांव जमा चुके लैथम और रविंद्र को आउट कर दिया।
पहले सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले कंबोज को भी शॉर्ट पिच गेंद करने की अपनी रणनीति पर कायम रहने का इनाम मिला। उन्होंने पहले टेस्ट शतक जड़ने वाले निकोल्स को डीप फाइन-लेग में खड़े आकाश के हाथों में कैच कराया।अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे बराड़ ने लंच से ठीक पहले आखिरी गेंद पर कॉनवे को आउट कर दिया था जिन्होंने लैथम के साथ पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े थे।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे सत्र में आकाश का छोर बदल दिया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ। उन्होंने लैथम को जिस गेंद पर आउट किया वह बेहद खूबसूरत थी। सही लेंथ पर की गई उनकी गेंद इतनी सीधी गई कि न्यूजीलैंड के कप्तान के पास उसे खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। गेंद उनके बल्ले को चूमती हुई ऋषभ पंत की सुरक्षित दस्तानों में चली गई।
नई गेंद से प्रभावहीन रहे कंबोज ने कुछ ओवरों तक शॉर्ट पिच गेंद करने की रणनीति अपनाई। इनमें से अधिकतर गेंदें दिशाहीन बाउंसर थीं, जिनसे निकोल्स बचते रहे। लेकिन कमर की ऊंचाई पर आई एक गेंद को निकोल्स ने पुल करने का फैसला किया। गिल ने आकाश को इसी शॉट के लिए डीप फाइन लेग पर तैनात किया था और उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई।
रचिन ने लगभग आठ गेंदों तक संघर्ष किया। आकाश ने एक बार फिर अच्छी लेंथ पर गेंद फेंकी, लेकिन यह गेंद लैथम को की गई गेंद की तुलना में थोड़ी अधिक स्विंग हुई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस पर बल्ला अड़ाया और पंत ने फिर से कैच लेने में कोई गलती नहीं की।
बराड़ ने लंच से पहले कॉनवे को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई जिन्होंने पहले सत्र के दो खूबसूरत शॉट कवर ड्राइव और ऑफ ड्राइव लगाए थे और बेहतर स्थिति में नजर आ रहे थे।
बराड़ ने क्रीज से थोड़ा बाहर आकर गेंद फेंकी जो तेजी से कोण लेती हुई सीधे कॉनवे के पिछले पैर पर लगी और वह पगबाधा आउट हो गए।
गिल ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। लैथम को बुमराह के पहले ओवर में ही पगबाधा आउट दे दिया गया था लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान ने डीआरएस रिव्यू लेकर अपना विकेट बचा दिया।
इसके बाद लैथम जब 29 रन पर खेल रहे थे तब आकाश की गेंद पर दूसरी स्लिप में केएल राहुल ने उनका आसान कैच छोड़ दिया था।