1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. एक्सप्लेनर
  4. AI could wipe out humanity by 2030, By 2027, AI could become a threat even more dangerous than COVID

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

AI
  • AI पर इंसानों का कंट्रोल कमजोर हो रहा है, स्‍पीड काबू में करने की चेतावनी
  • साल 2027 में हो सकती है लाखों मौतें, कोरोना से ज्‍यादा भयावह नतीजें
  • ऑनलाइन बैंकिंग ठप होने की भी आशंका, नकद रखने की सलाह
आज हम जबरदस्‍त तरीके से एआई का इस्‍तेमाल कर रहे हैं, यह कई तरह के कामों में हमारे लिए मददगार साबित हो रहा है, लेकिन भविष्‍य में इसे लेकर कुछ आशंकाएं भी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि एआई बेकाबू हो सकता है और यह इंसानी जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है।

रिपोर्ट तो यह भी कहती है कि यह हाल ही में आई कोरोना जैसी महामारी से भी ज्‍यादा मौतों के लिए जिम्‍मेदार हो सकता है। इतना ही नहीं, इसके बेकाबू होने के साथ अगर यह दुश्‍मन के हाथ लग गया तो तबाही ला सकता है। जानते हैं क्‍या कहती है ये रिपोर्ट।

कोराना से भी बड़ा खतरा एआई : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI कोरोना से भी बड़ा खतरा सामने ला सकता है। जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच कर चुके वैज्ञानिक निकोला युर्कोविच ने AI के बेकाबू होने की आशंका जताई है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि AI की मदद से अपराधियों के हाथ जैविक हथियार बनाने की तकनीक लग सकती है। इससे 2027 में लाखों मौतें हो सकती हैं।

बता दें कि WHO के मुताबिक, कोरोना महामारी से दुनियाभर में 71 लाख से ज्यादा मौतें दर्ज हुई थीं। हालांकि, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि असल संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो सकती है। निकोला ने ऑनलाइन बैंकिंग ठप होने की भी आशंका जताई है। उन्होंने लोगों से घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रखने को कहा है।
निकोला के मुताबिक, AI पर इंसानों का कंट्रोल कमजोर पड़ रहा है। इस साल AI ने कंपनियों के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।

क्‍या 2030 के अंत में खत्म हो जाएगी इंसानियत : युर्कोविच के मुताबिक, AI के विकास की रफ्तार नहीं रुकी तो 2030 के अंत तक इंसानियत के खत्म होने या AI से कंट्रोल खोने का खतरा 50% है। अगर इससे बच भी गए तो अगले 10 साल में मौजूदा ज्यादातर नौकरियां खत्म हो सकती हैं।
AI
एक्सपर्ट ने चेताया- AI की स्पीड कंट्रोल करें : योशुआ बेंजियो, एआई के जनक ने कहा कि हम तेजी से ऐसे AI बना रहे हैं, जिन पर कंट्रोल करना नहीं जानते। इससे इंसानियत को खतरा हो सकता है। जेफ्री हिंटन, नोबेल विजेता ने कहा कि अगले 3 साल में AI इंसानों को खत्म कर सकता है और दुनिया पर कब्जा कर सकता है। इसे काबू में रखने का तरीका खोजना जरूरी है।

AI खुद बना लेगा अपने हथियार: बता दें कि विशेषज्ञों ने तो यहां तक कहा है कि AI भविष्य में खुद नए हथियार बना सकता है। वह ड्रोन और रोबोट की मदद से जरूरी ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। AI का इस्तेमाल खतरनाक जैविक हथियार बनाने में भी हो सकता है। AI सुरक्षा विशेषज्ञ और एलाइनमेंट रिसर्च सेंटर के संस्थापक पॉल क्रिस्टियानो के मुताबिक, अगर AI अपने फैसले खुद लेने लगा और इंसानों को अपने काम में रुकावट समझने लगा, तो उसे रोकना मुश्किल हो जाएगा।
अगला लेख
'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!