1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rohit Sharma reappointed as Mumbai Indians Skipper

3 साल बाद रोहित शर्मा को फिर मिली मुंबई इंडियन्स की कप्तानी

Rohit Sharma
मुंबई इंडियन्स को 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग  का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा की बतौर कप्तान ताजपोशी हो चुकी है। आज 5.45 मिनट पर मुंबई इंडियन्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह घोषणा की। कई दिनों से रोहित शर्मा की कप्तानी की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे।

हाल ही में 3 सत्र के कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स को अर्शदीप सिंह लेकर 18 करोड़ रुपए में ट्रे़ड कर लिया था। ऐसे में फ्रैंचाइजी को एक नए कप्तान की जरूरत थी। इस कारण पहले नंबर पर 40 वर्षीय रोहित शर्मा कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे थे।

यूं तो सूर्यकुमार यादव का नाम भी दौड़ में शामिल था लेकिन वह रोहित से बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं इस कारण फ्रैंचाइजी दो -दो खराब फॉर्म से जूझ रहे बल्लेबाज नहीं देखना चाहती थी। तिलक वर्मा एक और विकल्प थे लेकिन वह कल बतौर कप्तान राइजिंग एशिया कप ही हार गए थे तो वह अगले कप्तान नहीं बनने वाले थे।  

रोहित शर्मा का इंडियन प्रीमियर लीग में फॉर्म तब से खराब है जब से वह बतौर कप्तान टी-20 विश्वकप भी नहीं जीते थे। इस कारण फ्रैंचाइजी ने उन्हें कप्तानी के लिए सबसे उपयुक्त माना कि कम से कम वह एक काम तो ढंग से करले।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियन्स ने 16 करोड़ की भारी रकम देकर रीटेन किया है। ऐसे समय में जब 35 वर्षीय बेन स्टोक्स निलामी में पंजीकरण करवा रहे हैं और बिना बिके जाने की कगार पर खड़े हैं तो ऐसे में रोहित शर्मा भाग्यशाली है कि उन्हें फिर से अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने का मौका मिल रहा है।

रोहित शर्मा ने आखिरीबार साल 2020 में मुंबई इंडियन्स को बतौर कप्तान आईपीएल जिताया था। इससे पहले साल 2019, साल 2017, 2015 और 2013 में भी टीम ने यह खिताब अपने नाम किया था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर, 2-1 से ली T20I सीरीज में बढ़त