1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ben Stokes registers for IPL mini auction after three years

3 साल बाद IPL नीलामी में हुई बेन स्टोक्स की वापसी, क्या बिक पाएंगें

Ben Stokes
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली मिनी नीलामी के लिए पंजीकरण करवा लिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके लिए कितनी फ्रैंचाइजियां दिलचस्पी दिखाती है। वह 2019 वनडे विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत के नायक रहे ।वह टी20 विश्व कप 2022 जीतने वाली इंग्लैंड टीम के भी अहम सदस्य थे और उसी साल टेस्ट कप्तान बने थे।टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 43 मैचों में 856 रन बनाए। सबसे छोटे प्रारुप में उन्होंने 26  विकेट लिए।

3 साल बाद कराया पंजीकरण

इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 35 वर्षीय स्टोक्स पिछली बार 2023 में आईपीएल में खेले थे। तब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दो मुकाबले खेले थे। वह इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और अब समाप्त हो चुकी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

16.25 करोड़ के बेन स्टोक्स ने IPL 2023 में खेले सिर्फ 2 मैच, बनाए 15 और 1 ओवर में लुटाए 18 रन

चेन्नई ने साल 2023 की नीलामी में स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिये इस सीजन मात्र दो मैच खेलकर 15 रन बनाये और एकमात्र ओवर डालकर 18 रन दिये। आयरलैंड के विरुद्ध चार-दिवसीय टेस्ट खेलने के बाद स्टोक्स की टीम को 16 जून से पांच मैचों की एशेज़ टेस्ट शृंखला में ऑस्ट्रेलिया का सामना भी करना था। बेन स्टोक्स आयरलैंड के खिलाफ एक जून 2023 से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिये स्वदेश लौट गये थे।

स्टोक्स का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये

स्टोक्स ने अपना आधार मूल्य दो करोड़ रुपये। हालांकि इस बार उनका बिकना थोड़ा मुश्किल लग रहा है क्योंकि वह टी-20 क्रिकेट विश्वकप 2024 से इस कारण हट गए थे ताकि युवाओं को मौका मिल सके।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
इंग्लैंड के इस युवा तेज गेंदबाज ने नीलामी के लिए किया रजिस्टर, मिल सकता है बड़ा दाम