Author Naveen Rangiyal 357.html

Wed, 14 Oct 2026

Notifications

national news
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है।

उन्‍होंने अखबार के संपादकीय, राजनीति और फीचर डेस्‍क पर भी काम किया है। वर्तमान में Webdunia.com में असिस्‍टेंट एडिटर के तौर पर सेवाएं देते हुए डेस्‍क और रिपोर्टिंग का काम देख रहे हैं। इतने साल में उन्‍होंने हेल्‍थ, एन्‍वॉयरमेंट, क्राइम और आर्ट एंड कल्‍चर समेत कई तरह की बीट कवर की है। पॉलिटिकल, सोशल और ऑफबीट समेत कई ट्रेंडिंग मुद्दों पर नियमित लेखन करते हैं। Deutsche Welle (Germany) की प्रिंट जर्नलिज्‍म, डिजिटल और सोशल मीडिया पर वर्कशॉप का हिस्‍सा रह चुके हैं।      
 
अपने पत्रकारीय अनुभव के अलावा नवीन रांगियाल कवि और लेखक भी हैं। उनकी कविताओं की अब तक दो किताबें (इंतजार में ‘आ’ की मात्रा और मैं मरा दो बार) प्रकाशित हो चुकी हैं। अपने ब्‍लॉग ‘औघटघाट’ पर वे संगीत, साहित्‍य और कला पर नियमित लेखन करते हैं। देश के कई बड़े साहित्‍यिक मंचों पर उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

भौम प्रदोष व्रत के दिन कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कौन-कौन से विशेष उपाय और पूजन किए जाते हैं?

भौम प्रदोष व्रत के दिन कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कौन-कौन से विशेष उपाय और पूजन किए जाते हैं?हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती की अनुकंपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है। प्रतिवर्ष कुल 24 प्रदोष व्रत रहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। जिस वार को प्रदोष आता है उस वार के अनुसार प्रदोष व्रत का नामकरण होता है। मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष का महत्व अलग होता है, जिसे भौम प्रदोष कहते हैं। भौम प्रदोष व्रत भगवान शिव के साथ-साथ मंगल देव और हनुमान जी की कृपा पाने का सबसे दुर्लभ और फलदायी अवसर माना जाता है। ज्योतिष और धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति भारी कर्ज या वित्तीय संकट से जूझ रहा है, तो भौम प्रदोष के दिन किए गए विशेष पूजन और अचूक उपायों से ऋण से शीघ्र मुक्ति मिलती है।