24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!
24 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 24 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
आपका जन्मदिन: 24 नवंबर
दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।
अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2028, 2031, 2034, 2037, 2040, 2043, 2046
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरी-पेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा।
परिवार: दांपत्य जीवन में मिलीजुली स्थिति रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
कारोबार: आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
सलीम ख़ान (Salim Khan): प्रसिद्ध भारतीय पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता (सलमान ख़ान के पिता)। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 'सलीम-जावेद' की जोड़ी बनाई।
अरुंधति रॉय (Arundhati Roy): विश्व प्रसिद्ध भारतीय लेखिका, जिन्होंने अपने उपन्यास 'द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स' के लिए 1997 में बुकर पुरस्कार जीता।
मैरी कॉम (Mary Kom): भारत की महान ओलंपिक मुक्केबाज, छह बार की विश्व चैंपियन। उन्हें 'मैग्नीफ़िसेंट मैरी' के नाम से जाना जाता है।
अमोल पालेकर (Amol Palekar): हिंदी और मराठी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता और फिल्म निर्देशक।
सेलिना जेटली (Celina Jaitly): भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

