1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. indore-rahul-gandhi-chhatron-ki-goonj-event-massive-crowd-clash

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

Rahul Gandhi Indore
Rahul Gandhi Indore: इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज आयोजन में युवाओं की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। कांग्रेस ने इंदौर में इतनी बड़ी संख्या में भीड़ जमा कर एक तरह से इतिहास रच दिया। युवाओं में आयोजन को लेकर जबर्दस्त उत्साह नजर आया। जितनी भीड़ डोम के अंदर जमा हो चुकी थी, उससे कहीं ज्यादा बाहर से अंदर आने वाले इंतजार करते रहे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कई लोगों को बाहर रोककर रखना पड़ा। इस बीच वॉलेंटियर और  आम लोगों के बीच जमकर विवाद हुए। कई लोगों ने बगैर एंट्री पास के भीतर घुसने की कोशिश की। 
 
शाम 5 बजे तक राहुल आयोजन स्थल तक नहीं पहुंचे, उसके पहले ही आईडीए ग्राउंड हाउसफुल हो गया था। आयोजन को लेकर इस कदर उत्साह और भीड़ जमा हुई कि रजिस्ट्रेशन विंडो पर पैर रखने की जगह नहीं बची। आलम था कि एंट्री पास ही खत्म हो गए, सैकड़ों लोग नेताओं, अधिकारियों और रसूखदार लोगों की मदद लेते नजर आए। 

युवाओं में उत्साह और जोश

राहुल के आने से पहले युवाओं के उत्साह और जोश को संभालने के लिए बार बार अपील करना पड़ी। बीच में कई बार लाइव कंसर्ट को रोकना पड़ा। पंडाल में इतनी ज्यादा भीड़ हो चुकी थी कि कई लोगों और युवाओं ने वापस बाहर निकलने की कोशिश की। शाम साढ़े पांच बजे तक लोग अंदर आने के लिए कोशिशें करते रहे।
 
राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने से पहले लाइव कंसर्ट ने युवाओ में जोश भर दिया। इंदौर के लश्करी और उनकी टीम ने हिपहॉप और रैप सॉन्ग की प्रस्तुति दी। युवाओं के जोश को संभालना हुआ मुश्किल : जिस वक्त बाहर से अंदर आने के लिए लोग कवायद करते रहे, ठीक उसी वक्त अंदर कई बार म्यूजिक के आयोजन को रोकना पड़ा। भीड़ ज्यादा होने और दम घुटने जैसी स्थिति की आशंका के साथ कुछ लोगों को बाहर जाने के लिए भी कहा गया। 
Rahul Gandhi Indore


राहुल का नाम सुनते ही गुंजी छात्रों की गूंज

राहुल गांधी के आयोजन स्थल पर आने की अपील सुनते ही कई छात्र बेकाबू हो गए। आयोजन को लेकर कांग्रेस ने जो उम्मीद की थी और घोषणा की थी, ठीक वही हुआ। आयोजन स्थल पर रिकॉर्ड आंकड़े के साथ रजिस्ट्रेशन देखने को मिला। उज्जैन, देवास,भोपाल, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, शाजापुर, रतलाम समेत बड़ी संख्या में युवा और लोग यहां पहुंचे।

राहुल के भाषण के साथ लाइव कंसर्ट सिंक

मंच पर जितनी भी प्रस्तुतियां हुई उन्हें राहुल गांधी के तमाम भाषणों के साथ सिंक कर के जबरदस्त आकर्षक बना दिया गया। राहुल के नीट लीक, छात्रों के भविष्य और देश में लोकतंत्र को लेकर दिए गए भाषण को म्यूजिक के साथ सिंक कर प्रस्तुत किया गया। शाम 6 बजे तक राहुल आयोजन स्थल पर नहीं पहुंच सके थे, उसके पहले कार्यक्रम अपने उरूज पर देखा गया। बाहर बड़ी संख्या में भीड़ अंदर आने के लिए इंतजार करती रही।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें
अगला लेख
DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ