शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock market fell due to profit booking
Last Modified: मुंबई , सोमवार, 15 सितम्बर 2025 (17:14 IST)

Share Bazaar में आई गिरावट, Sensex 119 अंक टूटा, Nifty भी आया नीचे

Stock market fell due to profit booking
Share Market Update News : स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स 119 अंक के नुकसान में रहा। कारोबार के दौरान, एक समय यह 81,998.51 अंक के उच्च स्तर तक गया और नीचे में 81,744.70 अंक तक आया। एनएसई निफ्टी में भी 8 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा। यह 44.80 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,069.20 अंक पर बंद हुआ। हाल की तेजी के बाद आईटी तथा वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। शुक्रवार को सेंसेक्स 355.97 अंक मजबूत हुआ था जबकि निफ्टी में 108.50 अंक की तेजी रही थी।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गयी और यह 118.96 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,785.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 81,998.51 अंक के उच्चस्तर तक गया और नीचे में 81,744.70 अंक तक आया। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 44.80 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,069.20 अंक पर बंद हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों को इस सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों का इंतजार है। इससे वे बाजार से दूर रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टाइटन, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
 
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, फेडरल रिजर्व की नीति बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रहने के कारण प्रमुख सूचकांक लगभग स्थिर रहे। इसके अलावा, पिछले सप्ताह की तेजी के बाद आईटी सूचकांक में मुनाफावसूली देखी गई। हालांकि बाजार यह मानकर चल रहा है कि प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती होगी और इसके प्रभाव को शामिल कर लिया गया है। हालांकि उसे बॉन्ड प्रतिफल की दिशा का आकलन करने के लिए भविष्य की ब्याज दरों के बारे में मार्गदर्शन का इंतजार है।
नायर ने कहा, मजबूत घरेलू खपत से धारणा अच्छी बनी हुई है और गिरावट सीमित है, जबकि व्यापार सौदों को लेकर नए सिरे से उम्मीद बंधने और वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही में आय में अपेक्षित सुधार से निवेशकों का विश्वास और मजबूत हो रहा है।
 
एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ। जापान का शेयर बाजार अवकाश के कारण बंद रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे।
शुक्रवार को सेंसेक्स 355.97 अंक मजबूत हुआ था जबकि निफ्टी में 108.50 अंक की तेजी रही थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत बढ़कर 67.31 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 129.58 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
तो रद्द करेंगे SIR, सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को चेतावनी, अब 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई