1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rupee strengthened against US dollar

डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 1 अमेरिकी Dollar की इतनी रह गई कीमत

Rupee strengthened against US dollar
Rupee Vs Dollar : सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों के समर्थन से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.34 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.38 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 87.34 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.86 पर आ गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.52 पर बंद हुआ।
 
इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.86 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 285.62 अंक चढ़कर 81,592.47 अंक पर और निफ्टी 91.25 अंक की बढ़त के साथ 24,961.35 अंक पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की चढ़कर 67.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,622.52 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दिल्ली की सीएम पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, CRPF नहीं अब दिल्ली पुलिस देगी सुरक्षा