गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय पाकिस्तान-समर्थित गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। दिल्ली में 10 नवंबर को ही लाल किले के पास ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
इस घटना में कई वाहन भी जलकर खाक हो गए थे। इस ब्लास्ट के बाद जब जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। ब्लास्ट के पीछे कई डॉक्टरों की चेन सामने आई थी, जिनके तार आतंकवाद के आकाओं से जुड़े थे।
इसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी में कई डॉक्टरों को देशभर से गिरफ्तार किया गया था। जिस कार के जरिए लाल किले के पास ब्लास्ट किया गया था, उसे भी एक डॉक्टर ही चला रहा था। घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद से दिल्ली पुलिस आतंकवाद के मुद्दे पर काफी अलर्ट मोड में है और आतंकियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।