1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. s jaishankar india not broker country like pakistan
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 25 मार्च 2026 (22:13 IST)

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

S Jaishankar
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत ने वैश्विक कूटनीति में मध्यस्थता को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। भारत ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि वे अंतरराष्ट्रीय मामलों में इस्लामाबाद की तरह 'बिचौलिए' की भूमिका नहीं निभाएगा।  सर्वदलीय बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के पुराने रवैए पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान की तरह कोई दलाल देश (Broker Country)' के रूप में काम नहीं करेगा। बैठक का उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों को स्थिति की जानकारी देना और एक साझा रणनीति पर चर्चा करना था। बैठक में मौजूदा हालात और भारत की रणनीति पर चर्चा हुई।
तृणमूल कांग्रेस ने इस बैठक से दूरी बनाई और राहुल गांधी भी इसमें शामिल नहीं हुए। कांग्रेस की ओर से तारिक अहमद और मुकुल वासनिक शामिल हुए हैं, जबकि जेडीयू से ललन सिंह और संजय झा बैठक में पहुंचे हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया के संकट पर विस्तार से जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, जयशंकर ने साफ किया कि भारत की कूटनीति स्वतंत्र है और वह किसी के प्रभाव में आकर काम नहीं करता।

ईरान ने भी दिखाया पाकिस्तान को आईना 

अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान और तुर्किए दोनों ही ईरान के सामने प्रस्ताव रखा कि मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध को रोकने के लिए शांति वार्ता पाकिस्तान या तुर्किए में हो सकती है। ईरान ने पाकिस्तान और तुर्किए के अमेरिका की तरफ से भेजे प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ईरान ने अमेरिका के सामने पांच शर्तें भी रखी हैं, जिनमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान को पूर्ण अधिकार मिलने की बात कही गई है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Israel Iran War : ईरान ने पलटा पासा! अमेरिका के सामने रखीं 5 शर्तें, क्या थम जाएगा महाविनाशकारी युद्ध?