सम्बंधित जानकारी
- रामनवमी पर उत्तर प्रदेश में 2 दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा फैसला
- गुजरात सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गांधीनगर, जामनगर और सुरेंद्रनगर को मिले नए कलेक्टर
- क्या थी इजराइल की ‘डेकैपिटेशन स्ट्राइक’, कैसे नेतन्याहू ने ट्रंप को अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के लिए मनाया?
- ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, जारी किया F-18 पर हमले का वीडियो, 26 मार्च की बड़ी खबरें
- पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा
राम नवमी पर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 5 किमी लंबा जाम, वीडियो वायरल
Mumbai-Pune Expressway पर चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की छुट्टियों के कारण भारी ट्रैफिक देखने को मिला। खासकर बोरघाट में करीब 5 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। ट्रैफिक की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ALSO READ: रामनवमी पर उत्तर प्रदेश में 2 दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा फैसला
सोशल मीडिया पर जाम के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें मुंबई की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लगा हुआ है। कारें, लॉरी, ट्रक, दूध की गाड़ियां और टैंकर भी दिखाई दे रहे हैं। जबकि दूसरी ओर पुणे जाने की ओर रास्ता खाली दिख रहा है।
पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ रही है। ट्रैफिक सुचारू करने के लिए पुलिस द्वारा 10-10 मिनट का ब्लॉक लेकर वाहनों को छोड़ा जा रहा है। इससे वाहन धीरे धीरे आगे बढ़ रहे हैं।Mumbai-Pune Expressway पर चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की छुट्टियों के कारण भारी ट्रैफिक देखने को मिला। खासकर बोरघाट में करीब 5 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। #mumbaipune #mumbaipuneexpressway #traffic #ChaitraNavratri #ramnavami #trendingvideo pic.twitter.com/F58b6e0HHu
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) March 26, 2026
गौरतलब है कि छुट्टियों के दिनों में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। 5 फरवरी को भी यह रोड 32 घंटे तक जाम रहा था।
edited by : Nrapendra Gupta
