1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Alert for Hailstorms and Rain in Several States Across Country Due to Western Disturbance
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 26 मार्च 2026 (12:36 IST)

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, यहां ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

Alert for Hailstorms and Rain in Several States Across Country Due to Western Disturbance
Weather Update News : 26 और 28 मार्च के आसपास आने वाले 2 पश्चिमी विक्षोभ फिर से मौसम को सक्रिय करेंगे। इनके प्रभाव से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 26 मार्च की शाम से पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। 26–27 मार्च को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, जबकि 29 मार्च तक इन राज्यों के साथ उत्तर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश देखने को मिलेगी, जो 31 मार्च तक रुक-रुक कर जारी रह सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और वर्षा की संभावना है।

2 पश्चिमी विक्षोभ फिर से मौसम को सक्रिय करेंगे। इनके प्रभाव से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 26 मार्च की शाम से पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। 26–27 मार्च को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, जबकि 29 मार्च तक इन राज्यों के साथ उत्तर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश देखने को मिलेगी, जो 31 मार्च तक रुक-रुक कर जारी रह सकती है।

अप्रैल में मौसम सामान्य होने की उम्मीद

मार्च के आखिरी दिनों में पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम सक्रिय रहेगा और तापमान नियंत्रण में रहेगा, जिससे हीटवेव की संभावना नहीं है। हालांकि बार-बार हो रही बारिश और तेज हवाएं खड़ी फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। राहत की बात यह है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, 27 और 28 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है, जबकि नागालैंड में 28 मार्च को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
 
इसके अलावा 26 से 29 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में झमाझम बारिश के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है। 26 से 30 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यहां ओलावृष्टि और वर्षा की संभावना

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने 26, 27 और 31 मार्च को मौसम के प्रतिकूल रहने की संभावना जताई है। 28 से 30 मार्च तक कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और वर्षा की संभावना जताते हुए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
राजस्थान में 28 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 30 मार्च तक रहेगा। इस दौरान 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है। इन तीन दिनों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। राजस्थान में 28 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 30 मार्च तक रहेगा। इस दौरान 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है। फिलहाल बाड़मेर 38.0 सेंटीग्रेड के साथ सबसे गर्म है, लेकिन आगामी बारिश से पारे में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश की चेतावनी

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने अगले तापमान में बढ़ोतरी और फिर 27-28 मार्च को आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 26 से 29 मार्च के बीच आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
 
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 26 से 28 मार्च के बीच बारिश हो सकती है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना है। बिहार, ओडिशा और झारखंड में 26 से 29 मार्च के बीच बारिश की संभावना है। राजस्थान में 28 से 30 मार्च के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।   

कैसा है दिल्‍ली का मौसम?

26 से 30 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली में 26-27 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के संकेत हैं, हालांकि तापमान 33-35 डिग्री के बीच रह सकता है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
खाड़ी युद्ध नियंत्रण से बाहर, कूटनीति की सीढ़ी का सहारा लेने की अपील