सम्बंधित जानकारी
- कौन हैं अभिजित दीपिके जिन्होंने बनाई कॉकरोच जनता पाटी, नारे से लेकर चुनाव चिन्ह तक सब कुछ खास
- कॉकरोच जनता पार्टी ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, 3 दिन में 1 लाख युवा जुड़े
- शराब की टेट्रा पैकिंग पर SC हुआ सख्त, केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब
- मेलोडी टॉफी गिफ्ट पर भड़के राहुल गांधी: आर्थिक तूफान सिर पर है और पीएम इटली में टॉफी बांट रहे हैं
- ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा
सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?
Cockroch Janta Party : अभिजित दीपिके की कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। पार्टी को बने अभी 4 ही दिन हुए लेकिन उसके इंस्टाग्राम अकाउंट ने फॉलोअर्स के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया। ALSO READ: कौन हैं अभिजित दीपिके जिन्होंने बनाई कॉकरोच जनता पाटी, नारे से लेकर चुनाव चिन्ह तक सब कुछ खास
सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजाकिया अंदाज में कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत हुई। देखते ही देखते यह युवाओं के बीच वायरल हो गया। अगले ही दिन इसका इंस्टाग्राम अकाउंट लॉन्च किया गया और उसके बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती चली गई।
इंस्टाग्राम पर @cockroachjantaparty नाम से चल रहे इस अकाउंट ने 21 मई की सुबह तक 9.8 मिलियन यानी 98 लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं भाजपा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @bjp4india के करीब 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
दावा किया जा रहा है कि भाजपा ने सालों की मेहनत और 18,400 से अधिक पोस्ट के जरिए 8.7 मिलियन फॉलोअर्स का बेस तैयार किया, वहीं 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने महज 55 पोस्ट कर जादुई आंकड़ा पार कर लिया।
कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी का गठन?
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पर आरोप लगा कि उन्होंने पत्रकारिता, कानून और आरटीआई एक्टिविज्म में आने वाले बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' और 'पैरासाइट' से की थी। हालांकि बाद में सीजेआई ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से फैल चुका था। इसके बाद ही अभिजित ने कॉकरोच जनता पार्टी बनाने का फैसला किया।
मोबाइल को बनाया चुनाव चिन्ह
पार्टी ने हाल ही में एक एआई-जनरेटेड एंथम भी जारी किया है, जिसके बोल हैं- 'वी आर कॉकरोच पार्टी, वी आर चिल्ड्रेन ऑफ अ बर्निंग सिटी।' कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना चुनाव चिन्ह मोबाइल फोन घोषित किया है। कॉकरोच जनता पार्टी का नारा 'सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी रखा गया है। पार्टी का 5 सूत्रीय घोषणापत्र भी चर्चा में है, जिसमें तीखे राजनीतिक संदेशों के साथ व्यंग्य का मिश्रण देखने को मिलता है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने मुद्दों से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। अब सवाल भी उठ रहा है कि सटायर के रूप में शुरू हुई यह पार्टी क्या चुनाव के मैदान में उतरेगी।
edited by : Nrapendra Gupta
