ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, जारी किया F-18 पर हमले का वीडियो, 26 मार्च की बड़ी खबरें
Top News 26 March : मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग के बीच ईरान ने जारी किया अमेरिकी लड़ाकू विमान F18 पर हमले का वीडियो जारी किया। अमेरिका ने ईरान को हार नहीं स्वीकार करने पर बड़े हमले की धमकी दी है। ईरान ने भारत समेत 5 मित्र देशों के लिए हार्मुज खोल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति 14 और 15 मई को ईरान दौरे पर रहेंगे। 26 मार्च की बड़ी खबरें :
ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान ने अपने मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज से निर्बाध आने-जाने की अनुमति दी है। इन देशों में भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान शामिल है। जहाजों को यहां से गुजरने से पहले ईरान के अधिकारियों से समन्वय करना होगा।
ईरान ने जारी किया F-18 पर हमले का वीडियो
व्हाइट हाउस की ईरान को धमकी
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि तेहरान अपनी सैन्य हार को स्वीकार नहीं करता है, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले से भी अधिक कड़ा कदम उठाने के लिए तैयार हैं।
14-15 मई को चीन दौरे पर जाएंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब 14 और 15 मई को चीन का दौरा करेंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह यात्रा पहले इसी महीने के अंत में निर्धारित थी, लेकिन ईरान युद्ध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के शीर्ष नेताओं में पहले स्थान पर हैं। उन्हें 68 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची के टॉप-10 में जगह नहीं बना सके और उन्हें केवल 39 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें