UN Climate Change Report: दिल्ली की झुलसाती गर्मी, मुंबई की बाढ़, हिमाचल के भूस्खलन और राजस्थान के सूखे को अगर आप अलग-अलग घटनाएं मानते हैं, तो शायद अब समय है तस्वीर को एक साथ देखने का। संयुक्त राष्ट्र (UN) और ब्रिटेन के मौसम विभाग ‘मेट ऑफिस’ की नई रिपोर्ट कहती है कि अगले पांच वर्षों में पृथ्वी का तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है।
आईपीएल के इतिहास में कई दिग्गज कप्तान आए और गए, लेकिन लगातार दो सीजन अपनी टीम को चैंपियन बनाना हर किसी के बस की बात नहीं रही। यही वजह है कि जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की, तो कप्तान रजत पाटीदार का नाम सीधे उन चुनिंदा कप्तानों की सूची में दर्ज हो गया, जहां पहले से सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास के महत्व को रेखांकित करने वाला एक विशेष अवसर है। यह दिवस समाज को यह संदेश देता है कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और सम्मानजनक जीवन का अधिकार प्राप्त है। इसी के मद्देनजर बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके प्रति होने वाले अत्याचारों को रोकना इस दिन का उद्देश्य है।