1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Rajat Patidar dedicates title triumph to victims as RCB averts Victory Parade
Last Modified: सोमवार, 1 जून 2026 (15:22 IST)

RCB नहीं निकालेगा विजय जूलूस, कप्तान पाटीदार ने पिछले साल के मृतकों को समर्पित की खिताबी जीत

IPL
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस साल विजय जूलूस नहीं निकालने का फैसला किया। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने और पिछली साल की दुखद दुर्घटना को याद कर यह फैसला लिया गया है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में अपनी दूसरी ट्रॉफी को पिछले साल भगदड़ में मारे गए प्रशंसकों को समर्पित की।

पिछले साल जब आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था तो तब बेंगलुरु में जल्दबाजी में आयोजित किए गए विजय समारोह के दौरान भगदड़ मच गई थी। इससे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी।

पाटीदार ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में पांच विकेट की जीत के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर बहुत बुरा लगता है कि खिताब जीतने के बाद आपने अपने प्रशंसकों को खो दिया। सिर्फ़ प्रशंसक ही नहीं, वे तो परिवार के सदस्य थे।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं यह ट्रॉफी उन्हें समर्पित करना चाहता हूं। बस इतना ही। उस भावना को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।’’
उस दुखद घटनाक्रम के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगभग आठ महीने तक शीर्ष स्तर के क्रिकेट मैचों का आयोजन नहीं किया गया।इन प्रशंसकों के सम्मान में आरसीबी के खिलाड़ियों ने मैच के दिन अभ्यास सत्र के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनी थी। यही नहीं उनके सम्मान में चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीट स्थायी तौर पर खाली रखी गई थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
“यह जबलपुर रॉयल लायंस का अब तक का सर्वश्रेष्ठ सीजन होगा” — राहुल बाथम