सम्बंधित जानकारी
- CM योगी बोले- जन्मभूमि का ऋण चुकाना ही सच्ची देशभक्ति, मऊ के ताजोपुर मॉडल की जमकर सराहना
- पहले गड्ढों से पहचान होती थी UP की, अब बुलेट ट्रेन की स्पीड से बढ़ेगा प्रदेश, CII Annual Business Summit 2026 में CM योगी
- जनसेवा से दिन की शुरुआत, फिर बंगाल रवाना हुए CM योगी; बोले- समयसीमा में होगा हर समस्या का समाधान
- Avimukteshwaranand Controversy : अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर CM योगी का सख्त संदेश, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं, मैं भी नहीं’, सपा पूजना चाहे तो पूजे
- UP Budget Session: उपद्रव नहीं, उत्सव प्रदेश है UP – विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
सूर्या हत्याकांड पर CM योगी का सख्त संदेश, बोले- दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं, नालायक औलादों को समझाना जरूरी
सूर्या हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी" किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपने बच्चों को सही रास्ता नहीं दिखा पा रहा है, तो यह समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों, पूर्व सैनिकों और पट्टेदारों को भूमि स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नालायक औलादों को समय रहते समझाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामने खरदूषण है तो शास्त्र उठाना भी जरूरी है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से आए जिन परिवारों की पुश्तैनी संपत्तियों पर वर्षों पहले कब्जा कर लिया गया था, उन्हें दशकों तक न्याय नहीं मिला। उनकी सरकार ने चौथी पीढ़ी में उन विस्थापित परिवारों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक दिलाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि 1,645 परिवारों को भूमि स्वामित्व के दस्तावेज सौंपे गए हैं, जिससे लगभग 8 से 10 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ कोई दुस्साहस करेगा तो देश उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य शक्ति और आधुनिक रक्षा तकनीक देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Edited by : Sudhir Sharma
