1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bobby deol bandar movie character connection childhood fear
Last Modified: शनिवार, 30 मई 2026 (17:45 IST)

'बंदर' के किरदार से है बॉबी देओल का गहरा कनेक्शन, बचपन के इस डर पर खुलकर की बात

Bobby Deol Bandar Movie Connection
बॉबी देओल स्टारर 'बंदर', जो कि अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी है, वाकई में दर्शकों के बीच सबसे बेसब्री से इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। हाल ही मे मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज ‍किया है, जो दर्शकों को सरप्राइजेस, दमदार डायलॉग्स, शानदार परफॉर्मेंसेज और सटल ह्यूमर से भरी इसकी दुनिया में और गहराई से ले जाता है। 
 
कहानी कहने के तरीके और एंटरटेनमेंट के मामले में यह फिल्म काफी दिलचस्प और अनोखी नजर आ रही है। फिल्म को लेकर बढ़ते इस क्रेज के बीच, बॉबी देओल ने अपने किरदार और उससे जुड़ाव को लेकर अपने विचार साझा किए।
 
फिल्म 'बंदर' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा, मैं एक ऐसे माहौल में बड़ा हुआ हूं जहां मैंने खुद को देखा है, मेरी बहनें हैं और मैं हमेशा बहुत ज्यादा फिक्रमंद रहता था। उनकी शादी होगी, वे किस घर में जाएंगी, उनके साथ कैसा बर्ताव होगा, उनके इन-लाज (ससुराल वाले) कैसे होंगे, इस बात का डर लगता है। 
उन्होंने कहा, हम एक बहुत ही पुरुष-प्रधान दुनिया में पले-बढ़े हैं जहां पुरुष हमेशा हावी रहे हैं, और खुशकिस्मती से मेरी इतनी सारी बहनें हैं कि वह डर हमेशा बना रहता है और इस किरदार को निभाते हुए भी मैं उस डर को खुद से अलग नहीं कर पा रहा हूं।
 
मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'बंदर' बॉबी देओल को एक बिल्कुल नए और चौंकाने वाले अंदाज में पेश करती है। वे समीर मेहरा की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक ढलता हुआ पॉप स्टार और एक परेशान क्रिएटिव शख्स है, जो यौन शोषण के चौंकाने वाले आरोपों के बाद खुद को बर्बादी की राह पर पाता है। यह दमदार क्राइम थ्रिलर एक हाई-स्टेक्स कोर्टरूम ड्रामा और मीडिया ट्रायल को दिखाती है, जहां उनका किरदार एक खामियों से भरे सिस्टम के बीच खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करता है।
 
'बंदर' को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी सराही गई कहानियों के पीछे की मशहूर जोड़ी हैं। अनुराग कश्यप द्वारा डायरेक्ट, निखिल द्विवेदी के 'सैफरन मैजिकवर्क्स' द्वारा प्रोड्यूस और 'ज़ी स्टूडियोज' के सपोर्ट से बनी फिल्म 'बंदर' 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
शोभिता धुलिपाला की 5 शानदार आउटफिट्स जिसने इंटरनेट का पारा किया हाई