1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonakshi sinha rents bandra west luxury apartment kuwait consulate
Last Updated : शनिवार, 30 मई 2026 (13:52 IST)

सोनाक्षी सिन्हा ने किराए पर दिया अपना लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने मिलेगा इतने लाख रुपये किराया

Sonakshi Sinha apartment rent
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्टिंग की दुनिया में अपना लोहा मनवाने के बाद अब वह रियल एस्टेट मार्केट में भी अपनी धाक जमा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के सबसे महंगे और आलीशान इलाकों में से एक, बांद्रा वेस्ट स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर दे दिया है। 
 
इस डील की सबसे खास बात यह है कि उनका किराएदार कोई आम शख्स नहीं, बल्कि कुवैत का वाणिज्य दूतावास है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म 'सीआरई मैट्रिक्स' द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेजों के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा ने यह लीज एग्रीमेंट 25 मई 2026 को रजिस्टर कराया है। 
इस सौदे के तहत कुवैत के वाणिज्य दूतावास को इस फ्लैट के लिए हर महीने 16 लाख रुपये का किराया देना होगा। इस तरह से इस अपार्टमेंट का सालाना किराया 1.92 करोड़ रुपये होगा। यह अपार्टमेंट कुवैत के महावाणिज्य दूत इमाद अब्दुल अजीज अल-खराज, उनके परिवार और स्टाफ के आवासीय उपयोग के लिए किराए पर लिया गया है। 
 
इस डील के लिए 96,000 रुपये की स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया गया है। यह लीज 7 जून 2026 से प्रभावी होकर 6 जून 2027 तक यानी पूरे एक साल के लिए वैध रहेगी। 
क्या है इस अपार्टमेंट की खासियत?
सोनाक्षी सिन्हा का यह भव्य अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट की बेहद चर्चित और प्रीमियम रेसिडेंशियल बिल्डिंग '81 ओरिएट' में स्थित है। यह सी-फेसिंग टावर हमेशा से फिल्मी सितारों और वीवीआईपी लोगों की पहली पसंद रहा है। दस्तावेजों के मुताबिक इस फ्लैट का कुल कारपेट एरिया 4,350 वर्ग फुट है। इस लग्जरी अपार्टमेंट के साथ टेनेंट को तीन कार पार्किंग स्पेस दिए गए हैं।
 
इसके अलावा, कुवैत के महावाणिज्य दूत और उनके परिवार को इस कॉम्प्लेक्स में मिलने वाली सभी आधुनिक और विश्वस्तरीय सुख-सुविधाओं का मुफ्त एक्सेस मिलेगा। इसमें एक अत्याधुनिक जिम, क्लब हाउस, मिनी लाइब्रेरी, बैंक्वेट हॉल, योग स्टूडियो, जॉगिंग ट्रैक, ओपन स्काई फिटनेस सेंटर, खूबसूरत लैंडस्केप गार्डन, पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग स्विमिंग पूल शामिल हैं।
 
एक तरफ जहां सोनाक्षी करोड़ों की इस रियल एस्टेट डील को लेकर बिजनेस जगत में छाई हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ मनोरंजन जगत में भी उनकी नई फिल्म 'सिस्टम' धूम मचा रही है। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई यह फिल्म इस समय दुनिया भर के 26 से अधिक देशों में टॉप-10 की लिस्ट में जगह बना चुकी है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें