1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bobby deol breaks silence on alia bhatt alpha controversy calls rumors fake
Last Modified: सोमवार, 1 जून 2026 (12:03 IST)

'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट संग अनबन की खबरों पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग इतने वेल्ले हैं कि...

Bobby Deol Alpha controversy
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी बैक-टू-बैक आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म 'एनिमल' की ऐतिहासिक सफलता के बाद बॉबी देओल का करियर एक नए मुकाम पर पहुंच चुका है। बॉबी जल्द ही यशराज फिल्म की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाले हैं। 
 
बीते दिनों सोशल मीडिया पर खबरें आई थी कि 'अल्फा' के सेट पर बॉबी देओल की आलिया भट्ट संग गंभीर बहस और अनबन हो गई थी। अब बॉबी देओल ने टॉक शो 'आप की अदालत' में इन तमाम अफवाहों की हवा निकाल दी है। उन्होंने इन खबरों को झूठा बताया है। 
 
जब शो के होस्ट रजत शर्मा ने बॉबी देओल से सोशल मीडिया पर चल रही आलिया भट्ट संग इस अनबन की खबरों के बारे में पूछा, तो अभिनेता ने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। बॉबी ने कहा, जब मेरे एक दोस्त ने मुझे इस अफवाह का स्नैपशॉट भेजा, तो मैं खुद हैरान रह गया। लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी बैठकर लिख देते हैं और कहानियां बना लेते हैं। 
उन्होंने कहा, मैंने अभी-अभी रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' की थी और उसके तुरंत बाद मुझे आलिया के साथ फिल्म ऑफर हो गई। मैं तो खुद भगवान का शुक्रिया अदा कर रहा था कि मुझे बैक-टू-बैक इन दोनों बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला, क्योंकि रणबीर और आलिया दोनों ही मेरे पसंदीदा एक्टर्स हैं।
 
सेट पर हुए किसी भी तरह के टकराव को खारिज करते हुए बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के समर्पण और काम के प्रति उनकी गंभीरता की जमकर तारीफ की। बॉबी ने बताया कि फिल्म 'अल्फा' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है और इसके लिए आलिया ने खून-पसीना एक किया है।
 
बॉबी ने कहा, आलिया बहुत ही शानदार और प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं। वह सेट पर बेहद कड़ी मेहनत करती हैं। फिल्म में जितने भी मुश्किल फाइट सीक्वेंस और एक्शन सीन्स थे, उनके लिए वह पूरी तरह से तैयार होकर आती थीं। जब माहौल इतना अच्छा था, तो मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसी नकारात्मक बातें क्यों और कैसे लिख देते हैं।

बॉबी देओल ने केवल आलिया से विवाद की खबरों को ही नहीं नकारा, बल्कि उस दावे को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि इस विवाद के बाद निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उन्हें मनाने के लिए एक और नई फिल्म ऑफर की है। बॉबी ने कहा, मैं हर किसी के पास जाकर सफाई नहीं दे सकता। सच यही है कि यह सब झूठ है। आज के समय में लोग सोशल मीडिया की खबरों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं, जबकि वहां चल रही 90 प्रतिशत कहानियां पूरी तरह से फर्जी होती हैं।
 
'अल्फा' से पहले बॉबी देओल निर्देशक अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' में नजर आएंगे। सच्ची घटना पर आधारित इस डार्क-क्राइम थ्रिलर फिल्म की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
बचपन में भूमि पेडनेकर को था इमरान खान पर क्रश, 'अधूरे हम अधूरे तुम' में साथ करने जा रहीं काम