1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bobby deol reacts to vaibhav sooryavanshi 96 runs ipl 2026
Last Modified: शनिवार, 30 मई 2026 (16:55 IST)

15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बॉबी देओल भी हुए मुरीद, बोले- नजर न लगे...

Vaibhav Sooryavanshi
आईपीएल 2026 में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का नाम छाया हुआ है। राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव ने इस सीजन में कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। बिहार से आने वाले इस युवा खिलाड़ी ने अपनी निडर और आक्रामक बल्लेबाजी से न केवल क्रिकेट पंडितों को हैरान किया, बल्कि बॉलीवुड के गलियारों में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है। 
 
हाल ही में आईपीएल क्वालिफायर-2 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का सफर जरूर थम गया, लेकिन वैभव ने अपनी 96 रनों की आतिशी पारी से करोड़ों दिलों को जीत लिया। बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 

भगवान वैभव को बुरी नजर से बचाए

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने वैभव की सराहना की है। उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी 'बंदर' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा कि वो वैभव को काफी पसंद करते हैं। जब बॉबी देओल से आईपीएल और वैभव सूर्यवंशी के हालिया प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया, तो वे इस युवा खिलाड़ी की तारीफ करते नहीं थके।
न्यजू 18 संग बात करते हुए बॉबी ने कहा, हां, लेकिन अभी फिल्म की शूटिंग कर रहा था, तो मिस हो गया। वैभव एक फिनोमिना हैं। मतलब, भगवान उन पर अपनी कृपा बनाए रखे, उसको नजर न लगे, क्योंकि जब कोई ऐसे खेलता है तो सब देखते हैं, जलन भी होती है और कभी-कभी अपनों की भी नजर लग जाती है। वे वाकई एक शानदार और असाधारण खिलाड़ी हैं।
 

अमिताभ बच्चन ने भी की सराहना

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने राजस्थान रॉयल्स के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अपने 'X' हैंडल पर वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बेहद खास और दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया। अमिताभ ने लिखा, 'Sooryavanshi - 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे!!'
 
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन किसी परीकथा जैसा रहा है। उन्होंने इस सीजन में न केवल क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि 240 से अधिक के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'बंदर' के किरदार से है बॉबी देओल का गहरा कनेक्शन, बचपन के इस डर पर खुलकर की बात