1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Kagiso Rabada outsmarts Bhuvneshwar Kumar to grab purple cap
Last Updated : सोमवार, 1 जून 2026 (13:42 IST)

1 मैच ज्यादा खेलने के कारण कगीसो रबाड़ा ने भुवनेश्वर कुमार से छीनी पर्पल कैप

IPL
कगीसो रबाड़ा ने भुवनेश्वर कुमार से 1 मैच ज्यादा खेलने के कारण पर्पल कैप छीन ली। गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर 1 जीतकर सीधे फाइनल में चली गई थी और गुजरात को फिर एलिमिनेटर की विजेता राजस्थान रॉयल्स से मैच खेलने को मिला था। इसे जीतकर गुजरात फिर खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से आमने सामने हुई।

कगीसो रबाड़ा ने भुवनेश्वर कुमार से 1 मैच ज्यादा खेलने के साथ साथ सिर्फ एक विकेट ज्यादा लेने के कारण पर्पल कैप जीती। उन्होंने 17 मैचों में 29 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 64 ओवर किए और 626 रन दिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में 28 विकेट लिए। कुल 63 ओवर में उन्होंने 501 रन दिए।
गौरतलब है कि पूरे टूर्नामेंट में भुवनेश्वर कुमार कगीसो रबाड़ा से आगे चल रहे थे लेकिन फाइनल से ठीक पहले कगीसो रबाड़ा उनसे आगे निकल गए। फाइनल में भी महंगे साबित होने के बावजूद वह सिर्फ एक विकेट निकाल पाए और यह ही निर्णायक साबित हुआ अन्यथा समान विकेट लेने के कारण भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप रहती क्योंकि उन्होंने रबाड़ा से कम रन दिए हैं।यह तीसरा मौका है जब कगीसो रबाडा़ ने इंडियन प्रीमियर लीग में पर्पल कैप जीती हो।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
IPL Final में विराट कोहली ने अपने IPL करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा