IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2027 से पहले होने वाले पहले ट्रेड में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उनकी पुरानी फ़्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) को वापस भेजने और बदले में भारत के स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल करने की तैयारी पूरी हो गई है। ट्रेड के तहत रवींद्र जाडेजा के बाद पंत दूसरे बड़े खिलाड़ी होंगे जिनकी सैलरी कम होगी। ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स में 15 करोड़ रुपए मिलेंगें जबकि लखनऊ सुपरजाएंट्स में उनको 27 करोड़ के रिकॉर्ड रकम में संजीव गोयनका ने खरीदा था।हालांकि कुलदीप को लखनऊ की फ्रैंचाइजी को 13.5 करोड़ रुपए जरूर देने पड़ेंगें।
तो पंत की दिल्ली कैपिटलस में वापसी हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी जैसी हुई। दोनों खिलाड़ी उस फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं जहां से उनका आईपीएल सफर शुरू हुआ था। पंत ने आईपीएल 2026 में ख़राब प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद एलएसजी ने कहा था, “लखनऊ सुपर जायंट्स पचारिक रूप से यह घोषणा करती है कि ऋषभ पंत ने फ़्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है। फ़्रेंचाइज़ी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।”
साथ ही एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा था, “ऋषभ ने फ़्रेंचाइज़ी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।”
IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में से एक किया था। तब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ संजू सैमसन के बदले जाडेजा का ट्रेड किया था। 2022 में,सीएसके ने जडेजा को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन आरआर ने उन्हें 14 करोड़ रुपये की सैलरी ऑफर करके अपनी टीम में शामिल किया था। माना जा रहा है कि पंत से दो फ़्रेंचाइजी ने संपर्क किया था। उसमें एक टीम डीसी थी और एक ऐसी टीम थी, जिसने एक से ज़्यादा बार आईपीएल जीता है।Announcement
— IndianPremierLeague (@IPL) June 23, 2026
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav complete high-profile trade between @DelhiCapitals and @LucknowIPL.
Rishabh Pant all set to rejoin #DC at INR 15 Crore whereas Kuldeep Yadav will join #LSG at INR 13.5 Crore.
More Details https://t.co/64HeOX143I… pic.twitter.com/tIEvj7fgNo
साथ ही एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा था, “ऋषभ ने फ़्रेंचाइज़ी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।”

