श्रीसंथ ने दिया हरभजन को बॉक्सिंग रिंग में उतरने की चुनौती, लेंगें थप्पड़ का बदला (Video)
एक डिजिटल मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में श्रीसंत ने हरभजन सिंह के साथ लिए गए एक बॉक्सिंग रिंग के फोटो पर बात करते हुए कहा कि वह हरभजन सिंह को खुले तौर पर चुनौती देते हुए कहा है कि वह उनसे बॉक्सिंग रिंग में भिड़ना चाहेंगे और सालों पुराने थप्पड़ कांड का बदला भी पूरा हो जाएगा। वीडियो के अंत में उन्होंने फिल्म अभिनेता से मुख्यमंत्री बने विजय का पोस लेकर कहा मैं इंतजार कर रहा हूं।
साल 2008 में आईपीएल के पहले ही सत्र में एक ऐसी घटना हुई थी जिसने सबको यह सोचने को मजबूर कर दिया था कि क्या आचार संहिता का पालन यह लीग कर पाएगी या नहीं। इस सत्र में हरभजन सिंह ने श्रीसंथ को थप्पड़ मारा था।
बात है 25 अप्रैल 2008 की जब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान हरभजनसिंह ने टूर्नामेंट में अपनी टीम की लगातार तीसरी हार का गुस्सा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंथ पर उतारा औरपंजाब से मिली हार के बदले उन्होंने उनके खिलाड़ी श्रीसंथ को एक थप्पड़ रसीद कर दिया था।
यह वाकया उस समय पेश आया जब किंग्स इलेवन पंजाब मुंबई की टीम को हराने के बाद उनके खिलाड़ियों से हाथ मिला रहा था, तथी हरभजन ने श्रीसंथ को एक थप्पड़ मार दिया था, लेकिन इसके तुरंत बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग किया था।
हरभजन का थप्पड़ खाने के बाद श्रीसंथ मैदान में ही फूट-फूटकर रोने लगे थे। इस दौरान उनके टीम के कुमार संगकारा समेत कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें चुप कराने का प्रयास किया था। तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब के कोच टॉम मूडी और कप्तान युवराज सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी। मैच के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवराज ने कहा था कि हरभजन ने श्रीसंथ को थप्पड मारा है और यह बर्दाश्त करने वाली बात नहीं है।हालाँकि उन्होंने कहा कि बाद में हरभजन ने ड्रेसिंग रूम में जाकर श्रीसंथ से अपने व्यवहार के लिए माफी माँगी थी।
मुकेश अंबानी की मुंबई इंडियन्स टीम द्वारा 3 करोड़ 40 लाख रूपए में खरीदे गए हरभजन को सिर्फ 48 लाख दिए। इसके अलावा उन्हें तीसरे मैच के बाद से सारी मैच फीस भी गँवानी पड़ी।उस वक्त आईपीएल आयुक्त ललित मोदी ने कहा था कि एक खिलाड़ी की फीस 14 मैचों में बाँटी गई और हरभजन को सिर्फ पहले दो मैचों की फीस मिली।
S SREESANTH OPEN CHALLENGE TO HARBHAJAN SINGH FOR A RING FIGHT
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 19, 2026
"If you've got the guts, Bhajji, step into the ring. Enough with the ads."pic.twitter.com/BNbyIre51F
क्या था 2008 में श्रीसंत और हरभजन का थप्पड़ कांड
साल 2008 में आईपीएल के पहले ही सत्र में एक ऐसी घटना हुई थी जिसने सबको यह सोचने को मजबूर कर दिया था कि क्या आचार संहिता का पालन यह लीग कर पाएगी या नहीं। इस सत्र में हरभजन सिंह ने श्रीसंथ को थप्पड़ मारा था।
यह वाकया उस समय पेश आया जब किंग्स इलेवन पंजाब मुंबई की टीम को हराने के बाद उनके खिलाड़ियों से हाथ मिला रहा था, तथी हरभजन ने श्रीसंथ को एक थप्पड़ मार दिया था, लेकिन इसके तुरंत बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग किया था।
हरभजन का थप्पड़ खाने के बाद श्रीसंथ मैदान में ही फूट-फूटकर रोने लगे थे। इस दौरान उनके टीम के कुमार संगकारा समेत कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें चुप कराने का प्रयास किया था। तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब के कोच टॉम मूडी और कप्तान युवराज सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी। मैच के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवराज ने कहा था कि हरभजन ने श्रीसंथ को थप्पड मारा है और यह बर्दाश्त करने वाली बात नहीं है।हालाँकि उन्होंने कहा कि बाद में हरभजन ने ड्रेसिंग रूम में जाकर श्रीसंथ से अपने व्यवहार के लिए माफी माँगी थी।
3 करोड़ का जुर्माना और निलंबित हुए थे हरभजन
बहरहाल इसके बाद हरभजनसिंह को शनिवार को अस्थायी तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग से निलंबित कर दिया गया था।फारूक इंजीनियर ने सोनी और टीडब्लयूआई द्वारा उपलब्ध कराए गए टेप की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया था। इसके बाद आईपीएल 2008 के बाकी मैचों से भज्जी बाहर हो गए और उन पर जुर्माना भी लगाया गया।