कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार
पंजाब किंग्स का इंडियन प्रीमियर लीग अभियान 2 हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहले 7 मैच में पंजाब किंग्स अविजित रही अगले 6 मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा इसके बाद अंतिम मैच वह जरूर जीती लेकिन तब तक उसकी किस्मत लखनऊ के हाथ लिखी गई थी।
पंजाब किंग्स का सिर्फ एक मैच ही बारिश से धुला था जो अंत में उसको भारी पड़ गया। यह मैच 6 अप्रैल को खेला गया था।कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग IPL2026 का 12वां मैच लगातार हो रही बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। इसी के साथ दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिये गये थे। केकेआर को इस सीजन का पहला अंक मिल गया था।
पंजाब इस नतीजे के साथ खुश नहीं थी क्योंकि टॉस जीतकर सभी को चौंकाते हुए पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र 16 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने पहले फिन ऐलन (छह) को इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरून ग्रीन का शिकार कर पंजाब किंग्स को दोहरी सफलता दिलाई।
चौथे ओवर की चौथी गेंद के बाद तेज बारिश शुरु होने के कारण मैच को रोका गया। मैच रोके जाने के समय कोलकाता नाईट राइडर्स ने 3.4 ओवरों में दो विकेट पर 25 रन बना लिये थे। कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद आठ) और अंगकृष रघुवंशी (नाबाद सात) क्रीज पर मौजूद थे।
पंजाब का मानना था कि यहां से वह हार ही नहीं सकते थे इस कारण उस दिन उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि एक प्वाइंट पानी में गया छपाक, यह एक प्वॉइंट ही प्लेऑफ के दाखिले में निर्णायक साबित हुआ। अगर पंजाब यह मैच जीत जाती तो उसके 16 अंक होते और कल मुंबई को हराकर जीती राजस्थान को 30 रनों से कहीं बड़ी जीत दर्ज करनी पड़ती क्योंकि 15 अंक वाली पंजाब का रन रेट आज भी राजस्थान से ज्यादा है।
पहले लगा टीम ने एक कमजोर टीम के खिलाफ ही अंक गंवाया है जो क्वालिफिकेशन के बाद अर्थहीन हो जाएगा लेकिन 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ 265 रनों का पीछा करने के बाद पंजाब का सीज़न एक नाटकीय मोड़ पर आ गया। एक समय तो वे टूर्नामेंट की सबसे मज़बूत टीमों में से एक लग रहे थे; उन्होंने अपने पहले सात मैचों में से छह जीते थे और खिताब के असली दावेदार लग रहे थे।
लेकिन इसके बाद उन्हें जीतने के लिए लगभग एक महीने इंतजार करना पड़ा और 6 मैच गंवाए। लखनऊ के खिलाफ पंजाब को 23 मई को जीत जरूर मिली लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें