घरेलू टूर्नामेंट से नाम हटाकर बुरी फंसी मनिका बत्रा, एशियन गेम्स से हुई बाहर
श्रीजा अकुला और जी. साथियान जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 में भारतीय टेबल टेनिस की 10 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे। मनिका बत्रा को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल है।क्योंकि मुख्य टीम में जगह बनाने के लिए वह भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) द्वारा निर्धारित चयन मानदंड पर खरी नहीं उतर सकीं।
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीआईएफआईI) ने गुरुवार को एशियाई खेलों 2026 के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची जारी की, जिसमें पूर्व कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन मनिका बत्रा का नाम शामिल था। ओलंपियन श्रीजा अकुला और साथियान ज्ञानसेकरन आइची-नागोया 2026 में भारत की 10 सदस्यीय टेबल टेनिस टीम की अगुवाई करेंगे। भारत ने पुरुष और महिला टीमों में पांच-पांच खिलाड़ियों को शामिल किया है, साथ ही दोनों कैटेगरी में दो-दो रिज़र्व खिलाड़ी भी चुने हैं। यह टीम फेडरेशन की सिलेक्शन पॉलिसी के आधार पर चुनी गई है। इस पॉलिसी में नेशनल रैंकिंग को 50 प्रतिशत, वर्ल्ड रैंकिंग को 40 प्रतिशत और सिलेक्शन कमेटी के फ़ैसले को 10 प्रतिशत महत्व दिया जाता है।
TTFI ने कहा, चयन प्रक्रिया ने सुनिश्चित किया कि भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले और सबसे निरंतर खिलाड़ियों को एशिया की सबसे बड़ी बहु-स्पर्धा प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले।
हालांकि मनिका बत्रा ने पीएम और खेल मंत्री से गुजारिश की है कि वह इस मामले को देखें क्योंकि वह इस निर्णय से काफी दुखी है और चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता चाहती है।
पुरुष टीम की अगुवाई अनुभवी जी. साथियान करेंगे, और उनके साथ हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, मानुष शाह और पायस जैन भी टीम का हिस्सा होंगे। (टोक्यो ओलंपिक तक मनिका बत्रा की यह उपलबधियां रही है)-
TTFI ने कहा, चयन प्रक्रिया ने सुनिश्चित किया कि भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले और सबसे निरंतर खिलाड़ियों को एशिया की सबसे बड़ी बहु-स्पर्धा प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले।
हालांकि मनिका बत्रा ने पीएम और खेल मंत्री से गुजारिश की है कि वह इस मामले को देखें क्योंकि वह इस निर्णय से काफी दुखी है और चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता चाहती है।
भारत की सबसे कामयाब टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक, 31 वर्षीय मनिका बत्रा मुख्य टीम में जगह नहीं बना पाईं और उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया। मुख्य टीम में उनके शामिल न होने की वजह घरेलू टूर्नामेंट में उनकी गैर-मौजूदगी थी। महिला टीम की कप्तानी श्रीजा अकुला करेंगी, जो वर्ल्ड रैंकिंग में 45वें स्थान पर हैं और भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं – वह मनिका से छह स्थान आगे हैं। यशस्वी घोरपड़े, दिया चितले, सुतीर्था मुखर्जी और युवा खिलाड़ी सिंड्रेला दास ने भी टीम में जगह बनाई है।Manika Batra Urges to Prime Minister and Sports Minister regarding her exclusion from Asian Games Squad https://t.co/XUf6rJuIUC pic.twitter.com/6Mk5dpBOWw
— IndiaSportsHub (@IndiaSportsHub) June 19, 2026

