सम्बंधित जानकारी
- बैंगलूरू ने गुजरात को 5 विकेटों से हराकर लगातार दूसरी बार जीता IPL
- वॉशिंगटन सुंदर की कैच पर हुआ विवाद, जीवनदान का फायदा उठा कर जड़ा अर्धशतक (Video)
- 155 रनों तक थमी गुजरात की पारी, बैंगलूरू के गेंदबाजों ने नहीं लेने दी सांस
- पहले पॉवरप्ले में बैंगलूरू ने छुटकारा पाया शुभमन सुदर्शन की जोड़ी से (Video)
- भारतीय टेस्ट टीम में कब मिलेगी जगह? वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर की Most Valuable Advice [VIDEO]
IPL Final के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, 1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी
GT Team Bus Catches Fire: आईपीएल फाइनल में हार के बाद स्टेडियम से होटल जा रही गुजरात टाइटंस की टीम को ले जा रही बस में आग लग गई। हादसे के तुरंत बाद सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। ALSO READ: बैंगलूरू ने गुजरात को 5 विकेटों से हराकर लगातार दूसरी बार जीता IPL
1 घंटे तक परेशान हुए खिलाड़ी
अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम से लौटते समय गुजरात टाइटंस की टीम बाल बाल बच गई। हादसे की वजह से खिलाड़ी यहां करीब 1 घंटे तक फंसे रहे। हालांकि किसी खिलाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें दूसरे वाहन से होटल पहुंचाया गया। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।
Gujarat Titans bus caught little fire in Ahmedabad due to short circuit in AC
— Kamit Solanki (@KamitSolanki) June 1, 2026
The incident happened while going to the hotel after the final match, the players were taken down due to short circuit. Other arrangements were made to take them to the hotel pic.twitter.com/OOSFKLJLFM
आरसीबी ने जीता खिताब
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर अपना आईपीएल खिताब बरकरार रखा। लगातार 2 आईपीएल जीतने वाली बैंगलूरू तीसरी टीम बन गई है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए जवाब में आरसीबी ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ALSO READ: वॉशिंगटन सुंदर की कैच पर हुआ विवाद, जीवनदान का फायदा उठा कर जड़ा अर्धशतक (Video)
कोहली की जबरदस्त पारी
विराट कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आसान जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 9 चौके लगाए। उन्हें शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
अहमदाबाद गुजरात टाइंटस का होम ग्राउंड है। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि टीम दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल रहेगी। लेकिन टीम ऐसा करने में विफल रही।
edited by : Nrapendra Gupta
