1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Shubhman Gill & Sai Sudarshan departs early against Bengaluru

पहले पॉवरप्ले में बैंगलूरू ने छुटकारा पाया शुभमन सुदर्शन की जोड़ी से (Video)

Royal Challengers Bengaluru
GTvsRCB रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने पहले ही पॉवरप्ले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडयम में मेजबान टीम गुजरात टाइटंस पर शिकंजा कस लिया। बैंगलूरू ने दोनों सलामी बल्लेबाज और टूर्नामेंट के दो सबसे सफल बल्लेबाज को 4 ओवरों के भीतर ही पवैलियन रवाना कर दिया। 

शुभमन गिल को हेजलवुड ने कप्तान पाटीदार के हाथों आउट करा दिया। वहीं भुवनेश्वर ने सांई सुदर्शन को कीपर जितेश के हाथों आउट कराया। शुभमन ने 2 चौके की मदद से 8 गेंदों में 10 रन बनाए वहीं सुदर्शन ने भी 2 चौके लगाकर 12 गेंदो में 12 रन ही बनाए। 
शुरुआती झटकों के कारण गुजरात टीम पहले पॉवरप्ले का फायदा नहीं उठा सकी और महज 45 रन ही बना सकी।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

गुजरात टाइटंस (एकादश) : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (कीपर), जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद ख़ान और मोहम्मद सिराज।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, देवदत्त पड़ीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जॉश हेजलवुड और रसिख डार सलाम।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
100 रनों से पहले ही गुजरात की आधी टीम आउट, बैंगलूरू ने कसा शिकंजा