सम्बंधित जानकारी
- वॉशिंगटन सुंदर की कैच पर हुआ विवाद, जीवनदान का फायदा उठा कर जड़ा अर्धशतक (Video)
- 155 रनों तक थमी गुजरात की पारी, बैंगलूरू के गेंदबाजों ने नहीं लेने दी सांस
- 100 रनों से पहले ही गुजरात की आधी टीम आउट, बैंगलूरू ने कसा शिकंजा
- पहले पॉवरप्ले में बैंगलूरू ने छुटकारा पाया शुभमन सुदर्शन की जोड़ी से (Video)
- IPL Final में बैंगलूरू ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)
बैंगलूरू ने गुजरात को 5 विकेटों से हराकर लगातार दूसरी बार जीता IPL
GTvsRCB रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने अपना आईपीएल खिताब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बरकरार रखा जब मेजबान गुजरात टाइटंस को उन्होंने 5 विकेट से हरा दिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करना टीम के लिए काफी आसान लगा जब विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा। लगातार 2 आईपीएल जीतने वाली बैंगलूरू तीसरी टीम बन गई है। वहीं बैंगलूरू आईपीएल की चौथी सबसे सफल फ्रैंचाइजी बन गई है।
156 रनों के लक्ष्य को बैंगलूरू की सलामी जोड़ी वैंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने मजाक बना दिया था जब पहले पॉवरप्ले में ही 70 से ज्यादा रन टीम ने बना लिए। हालांकि बैंगलूरु ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन विराट कोहली पिच पर डटे रहे और टीम को विजयी बनाकर ही डगआउट लौटे।
हालांकि जीटी की गेंदबाजी तगड़ी थी और इसी वजह से एक कड़े मुक़ाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन पावरप्ले में ही आरसीबी ने 70 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा कर दिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिलाई।
आरसीबी ने 18 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसी जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली आरसीबी तीसरी टीम बन गई है। वहीं गुजरात टाइटंस की एक बार फिर से फाइनल में हार हुई। जॉश हेजलवुड के नाम एक और फाइनल, वो अभी तक टी-20 में एक भी फ़ाइनल नहीं हारे हैं।गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अरशद खान एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
156 रनों के लक्ष्य को बैंगलूरू की सलामी जोड़ी वैंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने मजाक बना दिया था जब पहले पॉवरप्ले में ही 70 से ज्यादा रन टीम ने बना लिए। हालांकि बैंगलूरु ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन विराट कोहली पिच पर डटे रहे और टीम को विजयी बनाकर ही डगआउट लौटे।
विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद वो सिर्फ तीसरी टीम बन गई हैं जिन्होंने बैक टू बैक खिताब जीतने का कारनामा किया है। जीटी ने सिर्फ 156 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा। तभी ऐसा लग गया था कि यह मुकाबला आरसीबी आसानी से अपने नाम कर लेगी।@RCBTweets have done it again #TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/ww2zB98Xb8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
हालांकि जीटी की गेंदबाजी तगड़ी थी और इसी वजह से एक कड़े मुक़ाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन पावरप्ले में ही आरसीबी ने 70 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा कर दिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिलाई।
वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 32 रनों की पारी खेली। अगले ओवर में कगिसो रबाडा ने देवदत्त पड़िक्कल (एक) को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। इसके बाद नौवें ओवर में राशिद खान ने कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (एक) का शिकार कर लिया। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान ने टिम डेविड को आउटकर पवेलियन भेज दिया। टिम डेविड ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (24) रन बनाये।Finishing off in style
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
And it's none other than King Kohli
Scorecard https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/FZNGQ26gBs