सम्बंधित जानकारी
- पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव
- अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में 7 लोग हिरासत में, ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जा सकती थी जान
- अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्या बोली भाजपा?
- ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान
- ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी
हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्यों जताया आभार, जानिए क्या हुई बात?
Abhishek Banerjee and Kalyan Banerjee Attack Case : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें फोन कर अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। लगातार दूसरे दिन टीएमसी नेताओं के साथ हुई इन घटनाओं ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को और गरमा दिया है। मामले को लेकर टीएमसी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें फोन कर अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
लगातार दूसरे दिन टीएमसी नेताओं के साथ हुई इन घटनाओं ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को और गरमा दिया है। मामले को लेकर टीएमसी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। हमलों को लेकर पश्चिम बंगाल में बवाल मचा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे एक साजिश के तहत किया गया हमला बता रहे हैं।
अपने पार्टी के शीर्ष नेताओं पर हमलों को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कड़ी निंदा की है। ममता बनर्जी ने इन हमलों के लिए भारतीय जनता पार्टी पर इल्जाम लगाया है और कहा कि शासक (भाजपा) हत्यारी हो गई है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले में रविवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमले को लेकर पार्टी के नेता मदन मित्रा ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रायोजित किया गया था, क्योंकि भाजपा अपने खिलाफ किसी को भी विपक्ष में देखना नहीं चाहती है। राहुल गांधी के समर्थन पर अभिषेक बनर्जी ने आभार जताया है।
कांग्रेस से समर्थन मिलने पर अभिषेक बनर्जी ने कहा, इंडी गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। अभिषेक बनर्जी ने खुद को राज्य प्रायोजित आतंक का शिकार बताया और भाजपा पर राजनीतिक हिंसा और डराने-धमकाने की राजनीति करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की थी।
उन्होंने इसे भाजपा की बदले की राजनीति का घिनौना उदाहरण बताया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन ने पार्टी नेता और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद पश्चिम बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने टीएमसी के आरोपों को खारिज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि राज्यभर में स्थानीय लोग टीएमसी नेताओं के खिलाफ अपना आक्रोश जता रहे हैं और विरोध प्रदर्शन उसी का हिस्सा है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
