1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP secured big victory in Falta Assembly election in West Bengal

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

BJP secured big victory in Falta Assembly election in West Bengal
Falta Assembly Election Result : पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा में हुए दोबारा मतदान में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। फालता सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। उन्होंने 109021 वोटों के अंतर से लेफ्ट उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी को हराया। बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को कुल 149666 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी को केवल 40645 वोट से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला को केवल 10084 वोट मिले। टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को 7783 वोट मिले। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव से पहले इस सीट पर ऐलान किया था कि भाजपा 1 लाख से ज्‍यादा वोटों से जीतेगी।
 
पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा में हुए दोबारा मतदान में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। फालता सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। उन्होंने 109021 वोटों के अंतर से लेफ्ट उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी को हराया। बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को कुल 149666 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी को केवल 40645 वोट से संतोष करना पड़ा।
तीसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला को केवल 10084 वोट मिले। टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को 7783 वोट मिले। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव से पहले इस सीट पर ऐलान किया था कि भाजपा 1 लाख से ज्‍यादा वोटों से जीतेगी।
 

जीत पर क्‍या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा में हुए दोबारा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि फालता की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लोकतंत्र की जीत हुई है और डर-धमकी की राजनीति को नकार दिया गया है। प्रधानमंत्री ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने पर देबांग्शु पांडा को बधाई देते हुए कहा कि यह पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
रुझानों में बीजेपी की बढ़त के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। दक्षिण 24 परगना जिले की इस सीट पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ और अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद मतदान रद्द कर दिया गया था।

इसके बाद 21 मई को निर्वाचन क्षेत्र के सभी 285 बूथ पर पुनर्मतदान कराया गया। पुनर्मतदान के दौरान 2.36 लाख मतदाताओं में से 87 प्रतिशत से अधिक ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। जीत की खबर सामने आते ही दक्षिण 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव जैसा माहौल बना दिया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार को बधाई दी और इसे संगठन की बड़ी सफालता बताया। जीत के बाद बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि फालता की जनता की जीत है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किसे दिया जीत का श्रेय?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फालता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडेय की एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से हुई जीत का श्रेय जनता को देते हुए तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर मॉडल अब 'तृणमूल की हार-बार' मॉडल बन गया है। इस जीत के साथ बंगाल में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। भाजपा की बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के अंतर का यह नया रिकॉर्ड है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण