1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fir registered against tmc mp abhishek banerjee
Last Modified: कोलकाता , शनिवार, 16 मई 2026 (11:48 IST)

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

fir against Abhishek Banerjee
Abhishek Banerjee FIR: 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शुभेंदु सरकार ने अभिषेक बनर्जी को दी गई Z+ सुरक्षा भी वापस ले ली।
 
पुलिस ने इस मामले में 15 मई कोबिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196, 351(2) और 353(1)(सी) के साथ-साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(2) और 125 के तहत दर्ज किया गया है। इसमें कई धाराएं गैर जमानती हैं।
 
एफआईआर में कहा गया है कि बनर्जी के भाषणों में भड़काऊ, धमकी भरी और उकसाने वाली बातें थीं, जिनसे सार्वजनिक अव्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव में गड़बड़ी पैदा हो सकती थी। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर सोमनाथ सिंघा रॉय को सौंपी गई है।
 
राजीव सरकार द्वारा दायर शिकायत में बनर्जी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने का आरोप लगाया गया है। FIR में 27 अप्रैल से 3 मई के बीच आयोजित चुनावी प्रचार कार्यक्रमों के दौरान उकसावे के आरोप भी शामिल हैं।
 
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाषणों के जरिए लोगों के बीच दुश्मनी बढ़ाने, सार्वजनिक शांति भंग करने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने जैसी बातें कही गईं। शिकायतकर्ता राजीब सरकार ने सबूत के तौर पर कई भाषणों के लिंक भी जमा किए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार