1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. omkareshwar temple devotees assault video viral trust staff controversy news
Last Updated : सोमवार, 25 मई 2026 (19:19 IST)

Omkareshwar : ओंकारेश्वर मंदिर में कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को पीटा, लात-घूंसे चले, वायरल वीडियो से हड़कंप, जानिए किस बात पर विवाद

omkarshwar
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से एक बार फिर आस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 
जानकारी के मुताबिक मारपीट का शिकार हुए श्रद्धालु मध्यप्रदेश के बाहर के बताए जा रहे हैं, जो एक दल के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर लोग मंदिर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग श्रद्धालुओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
 

किस बात को लेकर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब श्रद्धालु मंदिर के झूला पुल क्षेत्र से दर्शन के लिए प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोके जाने से नाराज श्रद्धालुओं के दल के कुछ सदस्यों और कर्मचारियों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।  घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओंकारेश्वर जैसे बड़े धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी है। बताया जा रहा है कि मामले पर कार्रवाई करते हुए मंदिर के सुपरवाइजर सहित पांच अन्य कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?